Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- TITAGARH RAIL SYSTEMS पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि प्रोमोटर रश्मी चौधरी ने 26.93 लाख शेयर बेचे। BNP पारिबा फाइनेंशियल मार्केट ने 5.20 लाख शेयर खरीदे हैं। ब्लैकरॉक ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट्स फंड ने 21.73 लाख शेयर खरीदे हैं
ELECTRONICS MART पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी ने दिल्ली के दरियागंज में मल्टी ब्रांड स्टोर खोला। कपंनी ने ‘ELECTRONICS MART’ के नाम से मल्टी ब्रांड स्टोर खोला
Top 20 Stocks Today- मार्केट रेगुलेटर सेबी बोर्ड की बैठक आज होने वाली है। इस बैठक में F&0 नियमों में सख्ती संभव है। MF की मार्केटिंग कैंपेन में अनरजिस्टर्ड फाइनेंशियल इंफ्लूएंशल पर भी शिकंजा कस सकता है। डीलिस्टिंग नियमों को आसान बनाने पर भी चर्चा संभव है। इसकी वजह से म्यूचुअल फंड के ज्यादा स्टेक वाली कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ALKEM LABORATORIES और MARICO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
प्रोमोटर रश्मी चौधरी ने 26.93 लाख शेयर बेचे। ब्लैकरॉक ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट्स फंड ने 21.73 लाख शेयर खरीदे। BNP पारिबा फाइनेंशियल मार्केट ने 5.20 लाख शेयर खरीदे हैं
2) AFFLE INDIA (Red)
प्रोमोटर AFFLE होल्डिंग्स PTE ने 25 लाख शेयर बेचे हैं। मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर ने 16.17 लाख शेयर खरीदे हैं। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 7.75 लाख शेयर खरीदे हैं।
3) ARCHEAN CHEMICAL INDUSTRIES (Red)
आज इसमें 819 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है। इंडिया रिसर्जेंस, पीरामल नेचुरल इसमें हिस्साबेच सकते हैं। ये दोनों ब्लॉक डील के जरिए 10.13% हिस्सा बेच सकते हैं। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 655 रुपये/शेयर तय किया है। मौजूदा भाव से 5.3% डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस तय हुआ है।
4) CSB BANK (Green)
इसमें FIH इन्वेस्टमेंट 9.72% हिस्सेदारी बेच सकता है। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 352 रुपये/शेयर तय किया गया है। मौजूदा भाव से 1% डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस नजर आया। ब्लॉक डील में 1.68 करोड़ शेयरों की बिक्री संभव है
5) AURIONPRO SOLUTIONS (Green)
बोनस जारी करने की एक्स-डेट आज है। लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है
6) SHARE INDIA SECURITIES (Green)
स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट आज है लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है
7) RADICO KHAITAN (Red)
ओडिशा सरकार चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी की तैयारी में नजर आ रही है
8) UNITED SPIRITS (Red)
ओडिशा सरकार चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी की तैयारी में नजर आ रही है
9) KEC INTERNATIONAL (Green)
T&D और केबल कारोबार में कंपनी को 1025 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
10) RAMKY INFRASTRUCTURE (Green)
पॉवरग्रिड एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड से कंपनी को ऑर्डर मिला
बोर्ड ने प्लांट हेल्थकेयर PLC की खरीद को मंजूरी दी है
2- SUPREME INDUSTRIES (Green)
इंडियन ऑयल से कंपनी को 55 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर की सप्लाई करेगी
3- ADANI PORTS (Green)
S&P ग्लोबल ने रेटिंग आउटलुक स्टेबल से बढ़ाकर पॉजिटिव की। S&P ग्लोबल ने रेटिंग BBB पर बरकरार रखी है
4-EMS (Green)
उत्तर प्रदेश जल निगम से कंपनी को 119 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
5-JSW ENERGY (Green)
JSW नियो एनर्जी ने SECI (सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) और GUVNL से PPA किया है। 1,325 MW के रिन्यूएबल प्रोजेक्ट के लिए PPA किया है।
6-PRAJ INDUSTRIES (Green)
आज इस स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है
7-ELECTRONICS MART (Green)
कंपनी ने दिल्ली के दरियागंज में मल्टी ब्रांड स्टोर खोला। कपंनी ने ‘ELECTRONICS MART’ के नाम से मल्टी ब्रांड स्टोर खोला
8- POLYCAB (Green)
जेफरीज की स्टॉक पर खरीदारी की सलाह है। इसका लक्ष्य 8420 रुपये/शेयर तय किया है
9-DRL (Red)
जेफरीज की स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म कॉल है। इसका लक्ष्य 5010 रुपये/शेयर तय किया है
10) HDFC BANK (Green)
इसमें आज अपमूव देखने को मिल सकता है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)