Top 20 Stocks Today- आज निफ्टी की कंपनी बजाज ऑटो के Q4 के नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा ढ़ाई परसेंट बढ़ सकता है। चौथी तिमाही में रेवेन्यू में भी हल्की बढ़त रह सकती है। जबकि मार्जिन फ्लैट रह सकती है। वहीं संवर्धन मदरसन समेत वायदा की 5 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। इसकी वजह से आज इन कंपनिनों और इस सेक्टर की अन्य कंपनियों के शेयर में एक्शन दिख सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Mishra Dhatu और Hero Moto सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
