Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- JSW ENERGY पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q2 पावर के ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो को खरीदने का करार करीब 12500 करोड़ रुपये एंटरप्राइज वैल्यू पर हुआ है। ये सौदा सब्सिडियरी JSW Neo एनर्जी के जरिये हुआ है। JSW Neo ये कंपनी EQT इंफ्रास्ट्रक्चर और टेमासेक का हिस्सा खरीदेगी
Cipla पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि शेयर फॉलिंग चैनल को तोड़ने के करीब पहुंचा है। इसमें 1520 शेयर का ब्रेकआउट प्वाइंट हो सकता है
Top 20 Stocks Today- जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW ENERGY) ने रिन्यूएबल एनर्जी पर बड़ा दांव लगाया है। कंपनी की सब्सिडियरी JSW NEO एनर्जी ने O2 Power को करीब 12 हजार 500 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदने के लिए करार किया है। इस सौदे से JSW एनर्जी की क्षमता 23% बढ़ेगी। इसकी वजह से आज इस एनर्जी शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही अन्य एनर्जी सेक्टर के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए JSW ENERGY और Cipla सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
यतिन मोता की टीम
1) HERO MOTO (GREEN)
हार्ले-डेविडसन मोटर कंपनी के साथ पार्टनरशिप का विस्तार करेगी। Harley-Davidson X440 के और वेरिएंट बनाएगी। हार्ले-डेविडसन X440 की कीमत 3-3.57 लाख के बीच होगी। दोनों कपनियां मिलकर नई बाईक भी बनाएगी
2) JSW ENERGY (GREEN)
Q2 पावर के ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो को खरीदने का करार हुआ है। करीब 12500 करोड़ रुपये एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदने का करार हुआ है। सब्सिडियरी JSW Neo एनर्जी के जरिये सौदा हुआ है। JSW Neo ये कंपनी EQT इंफ्रास्ट्रक्चर और टेमासेक का हिस्सा खरीदेगी। अधिग्रहण के बाद उत्पादन क्षमता 23% बढ़कर 24,708 MW होगी। अगले कुछ सालों में 13,000-14,000 करोड़ रुपये का और कैपेक्स करेगी। अगले कुछ सालों में क्षमता बढ़ाकर 4.6 गीगावॉट करने का लक्ष्य है
3) IOL CHEMICALS AND PHARMA (GREEN)
बोर्ड ने 1:5 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है
4) BIKAJI FOODS (GREEN)
कंपनी बिकाजी बेक्स के नाम से सब्सिडियरी बनाएगी। कंपनी के बोर्ड ने सब्सिडियरी बनाने की मंजूरी दी है
5) UTKARSH SMALL FINANCE BANK (GREEN)
कंपनी के 355 करोड़ का लोन ARC को बेचने की बोर्ड की मंजूरी मिली है। इसके लिए 52 करोड़ रिजर्व प्राइस रखा है
6) OLA ELECTRIC (RED)
अंशुल खंडेलवाल ने चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पद से इस्तीफा दिया। सुवोनिल चटर्जी ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया। सुवोनिल कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर थे
7) CAMS (RED)
पुल्लाकुर्थी श्रीनिवास रेड्डी ने CTO के पद के इस्तीफा दिया
8) GUJARAT FLUOROCHEM (RED)
कंपनी के भरूच केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा हुआ। प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 की मौत हो गई
9) KEI Industries (GREEN)
MOSL ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी। इसका लक्ष्य 5,150 रुपये/शेयर तय किया है
10) Chola Invest (GREEN)
JPMorgan ने इस स्टॉक पर ओवरवेट राय दी। इसका लक्ष्य 1550 रुपये/शेयर तय किया है
निफ्टी फार्मा में ब्रेकआउट देखने को मिला। शेयर 200DEMA के पार निकलने की कोशिश में नजर आया
2 Cipla (GREEN)
शेयर फॉलिंग चैनल को तोड़ने के करीब पहुंचा है। इसमें 1520 शेयर का ब्रेकआउट प्वाइंट हो सकता है
3 Glenmark Pharma (GREEN)
शेयर 12 नवंबर से ब्रेकआउट रेंज में कायम है। शेयर 50DEMA के पार निकला
4 IPCA LAB (GREEN)
शेयर में 1625 के ऊपर मजबूती कायम है
5 LAURAS LABS (GREEN)
इसमें फ्लैग ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसमें 590 के जोन के ऊपर फ्रेश मूव नजर आ सकता है
6 OFSS (GREEN)
शेयर शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। शेयर में 12710 रुपये का लेव अगला ब्रेकआउट प्वाइंट हो सकता है
7 Siemens (RED)
शेयर मई 2024 के बाद 200DEMA के नीचे फिसला
8 Trent (GREEN)
सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर शेयर कायम नजर आ रहा है
9 United Spirits (GREEN)
शेयर सभी मूविंग एवरेजों के पार निकला। इसमें अगला ब्रेकआउट प्वाइंट 1582 रुपये का लेवल हो सकता है
10 HINDALCO (RED)
शेयर शुक्रवार को दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)