Top 20 Stocks Today- आज निफ्टी की दो कंपनियों एशियन पेंट और टाइटन के नतीजे आएंगे। एशियन पेंट्स का मुनाफा 22% घट सकता है। कंपनी के मार्जिन पर भी दबाव संभव है। इसके साथ ही टाटा पावर समेत वायदा की 5 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। लिहाजा इन कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GARDEN REACH SHIPBUILDERS और BSE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।