Top 20 Stocks Today- हिंडाल्को के शेयर पर आज बाजार का फोकस होगा। कंपनी की सब्सिडियरी नोवालिस ने अपना IPO टाल दिया है। बाजार के फिलहाल के हालात की वजह से आईपीओ टाला। कंपनी ने कहा कि IPO सही समय पर लाएंगे। इसकी वजह से हिंडाल्को और अन्य मेटल कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TCS और BAJAJ AUTO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
