निफ्टी में जब तक 22410-22578 स्क्रीन पर नहीं आएगा, बाजार में गिरावट जारी रहेगी- वीरेंद्र कुमार

Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार कहा कि इंडेक्स में 22410-22578 के नीचे बिकवाली करें। इंडेक्स में 22000-22500 मंथली कॉल ऑप्शन में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इंडेक्स में 22410-22578 100 DEMA जोन है। जब तक 22410-22578 स्क्रीन पर नहीं आएगा। बाजार में गिरावट जारी रहेगी

अपडेटेड Jun 05, 2024 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty पर वीरेंद्र ने कहा कि इसमें 47500-47777 का स्तर जब तक हासिल नहीं होगा, तब तक इसकी दिशा साफ नहीं होगी। इंडेक्स में 47500-47777 के ऊपर ही मजबूती लौटेगी

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-22050-22260 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-22410-22578 (100DEMA) पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस- 21710-21550 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं इंडेक्स में बड़ा बेस- 21275-21110 (200DEMA) के स्तर पर नजर आ रहा है। अब हर चीज गिरती दिख रही है। FIIs अब पूरी तरह से Sell मोड में आ गए हैं। शॉर्ट में अब सबसे ज्यादा 3.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट दिखाई दिये हैं। बाजार का सेटअप अब राजनीतिक डेवलपमेंट के मुताबिक नजर आयेगा। सरकार बनाने पर इसका फोकस बना रहेगा।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स में 22000-22500 मंथली कॉल ऑप्शन में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इंडेक्स में 22410-22578 100 DEMA जोन है। जब तक 22410-22578 स्क्रीन पर नहीं आएगा। बाजार में गिरावट जारी रहेगी। इस जोरदार उतार-चढ़ाव में ट्रेड लेना मुश्किल हो गया है।

निफ्टी पर रणनीति के तहते उन्होंने कहा कि इंडेक्स में 22410-22578 के नीचे बिकवाली करें। इसके बाद इसमें हर रैली में बिकवाली करें। अब 21710, 21550 दो सबसे अहम जोन, टूटे तो 21275 भी संभव। 22410-22578 के ऊपर मजबूती और शॉर्ट कवरिंग होगी


Trade setup for today : निगेटिव रुझान के साथ उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 21250 पर सपोर्ट

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47500-47777 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 48111-48500 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 46610-46350 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 45910/44680 के लेवल पर दिख रहा है।

निफ्टी बैंक पूरी तरह टूट गया। कल बाजार में PSU बैंकों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। निफ्टी बैंक में 47500-47777 का स्तर जब तक हासिल नहीं होगा, तब तक इसकी दिशा साफ नहीं होगी। इंडेक्स में 47500-47777 के ऊपर ही मजबूती लौटेगी।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।