Trade setup for today : निगेटिव रुझान के साथ उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 21250 पर सपोर्ट
Trade setup : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कल वोलैटिलिटी में तेज बढ़त हुई। इसके चलते तेजड़िये असहज स्थिति में आ गए। वौलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX इंट्राडे में दिन के हाई 31.71 पर पहुंच गया। अंत में ये 27.75 प्रतिशत बढ़कर 26.75 पर बंद हुआ
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 8 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें कोलगेट पॉमोलिव, मैक्डॉवेल, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर जैसे नाम शामिल हैं
Trade setup : बाजार पूरी तरह से मंदड़ियों के नियंत्रण में आ गया है। 4 जून को सेंसेक्स- निफ्टी में लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई। ये मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन गिरावट थी। भाजपा लोकसभा चुनाव में अकेले बहुमत पाने में विफल रही है, इसका मार्केट सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा है। निफ्टी कल राइजिंग चैनल के निचले छोर से नीचे 21,885 पर बंद हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में निगेटिव रुझान के साथ उतार-चढ़ाव की संभावना है। निफ्टी के लिए 21,250 पर सपोर्ट दिख रहा है। यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 22840-23288 और 24013
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 21390, 20942 और 20217
बैंक निफ्टी
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 49644-50727 और 52480
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 46138-45055 और 43302
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 47276-48007
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 45863-44429
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कल वोलैटिलिटी में तेज बढ़त हुई। इसके चलते तेजड़िये असहज स्थिति में आ गए। वौलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX इंट्राडे में दिन के हाई 31.71 पर पहुंच गया। अंत में ये 27.75 प्रतिशत बढ़कर 26.75 पर बंद हुआ, जो मार्च 2022 के बाद का उच्चतम समापन स्तर है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। 23,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
21000 की स्ट्राइक पर अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली। 22500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक
हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईटीसी और पीआई इंडस्ट्रीड जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।
8 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 8 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें सन टीवी, मैरिको, गोदरेज प्रॉपर्टीज, हीरो मोटो और एचयूएल के नाम शामिल हैं।
129 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 129 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें जेके सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, मुत्थूट फाइनेंस, एमएफएसएल और गोदरेज प्रॉपर्टीज के नाम शामिल हैं।
42 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें लाल पैथलैब, मेट्रोपोलिस, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं।
8 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 8 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें कोलगेट पॉमोलिव, मैक्डॉवेल, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर जैसे नाम शामिल हैं।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 4 जून को गिरकर 0.73 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 1.04 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।