Top 20 Stocks Today- ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा तिमाही आधार पर 9,869.4 करोड़ रुपये से घटकर 8,938.1 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में आय 34,637 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,266.4 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA मार्जिन 50.3% से बढ़कर 52.8% रही। इसकी वजह से आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SCHNEIDER ELECTRIC और INDRAPRASTH MEDICAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
