Top 20 Stocks Today- आज निफ्टी में शामिल टाटा स्टील, पावरग्रिड और अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे आएंगे। दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का घाटा कम हो सकता है। मार्जिन में भी सुधार दिख सकता है। वहीं गुजरात गैस और JSPL समेत वायदा की 4 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। लिहाजा इन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए DR REDDYS LABORATORIES और Glenmark Pharma सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
