Top 20 Stocks Today- क्रूड रिकवरी मोड में नजर आया। एक दिन कच्चे तेल का भाव 2% चढ़ा। ब्रेंट का भाव $80 के पार निकला। WTI का भाव $76 के करीब पहुंचा। यूरोप में दरें घटने से कीमतों को सपोर्ट मिला है। 69% लोगों को सितंबर में US में दरें घटने की उम्मीद है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA और CHENNAI PETRO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
