Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

Top 20 Stocks Today- Titan Company पर एक एक्सपर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 स्टैंडअलोन कारोबार ग्रोथ 25% रही। Q4 में रिटेल नेटवर्क में 72 स्टोर जोड़े गये। कंपनी की कुल स्टोर संख्या 3,312 हुई। सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अच्छी ग्रोथ रही। Q4 में ज्वेलरी सेगमेंट में 24% ग्रोथ रही। आईकेयर सेगमेंट में ग्रोथ 18% रही

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 8:55 AM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finance पर दूसरे एक्सपर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कल शेयर में 50DEMA से मजबूत रिवर्सल देखने को मिला

Top 20 Stocks Today- पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ने पर सरकार की सफाई सामने आई है। सरकार ने कहा पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। लेकिन आज से LPG सिलिंडर 50 रुपये महंगा हुआ। इसकी वजह से आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, पेंट, सीमेंट सेक्टर स्टॉक में एक्शन दिख सकता है। इसके साथ ही गैस कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन बढ़ सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Titan Company और Bajaj Finance सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) INFOSYS (GREEN)

विदेशी संकेतों के मद्देनजर शेयर में तेजी संभव है


2) WIPRO (GREEN)

विदेशी संकेतों के मद्देनजर शेयर में तेजी संभव है

3) TITAN COMPANY (GREEN)

Q4 स्टैंडअलोन कारोबार ग्रोथ 25% रही। Q4 में रिटेल नेटवर्क में 72 स्टोर जोड़े गये। कंपनी की कुल स्टोर संख्या 3,312 हुई। Q4 में ज्वेलरी सेगमेंट में 24% ग्रोथ रही। सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अच्छी ग्रोथ रही। आईकेयर सेगमेंट में ग्रोथ 18% रही। Fragrances सेगमेंट में ग्रोथ 26% रही। Caratlane में ग्रोथ 22% रही

4) BHARAT ELECTRONICS (GREEN)

रक्षा मंत्रालय से 2,385 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट के लिए ऑर्डर मिला। मौजूदा वित्तीय साल में 2,803 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

5) UNITED SPIRITS (GREEN)

आज से FM निर्मला सीतारमण लंदन की 3 दिनों की यात्रा पर जायेंगी। UK के साथ FTA, द्विपक्षीय निवेश पर चर्चा करेंगी

6) DIXON TECHNOLOGIES (GREEN)

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर बढ़ा। ट्रंप ने कहा कि चीन ने 34% का टैरिफ नहीं हटाया तो उस पर 50% का टैरिफ लगेगा। वहीं चीन ने कहा कि अमेरिका के कदमों को बर्दाश्त नहीं करेगें। अमेरिका ने कदम उठाने पर जोर दिया तो अंत तक लड़ेंगे

7) MAZAGON DOCK SHIPBUILDERS (GREEN)

आज बोर्ड दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर बैठक में विचार करेगा

8) ICICI BANK (GREEN)

RBI कल ब्याज दरों पर फैसला लेगा। दरों में 0.25% की कटौती की उम्मीद है

9) BAJAJ FINANCE (GREEN)

RBI कल ब्याज दरों पर फैसला लेगा। दरों में 0.25% की कटौती की उम्मीद है

10) CYIENT (GREEN)

HDFC म्यूचुअल फंड्स ने 6.24 लाख शेयर खरीदे हैं। नई सेमीकंडक्टर सब्सिडियरी पर साएंट की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

वीरेंद्र कुमार की टीम

1. APOLLO HOSPITAL (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ

2. Bajaj Finance (GREEN)

कल शेयर में 50DEMA से मजबूत रिवर्सल देखने को मिला

3. Berger Paints (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ

4. GMR Airports (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ

5. Marico (GREEN)

इसमें अभी भी मजबूत मोमेंटम है, कंपनी ने तिमाही अपडेट जारी किया। 650 के लेवल से ऊपर मजबूत नजर आ रहा है

6. Ramco Cements (GREEN)

शेयर का भाव सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बरकरार है। शेयर 905 रुपये के पार निकला तो शेयर में और तेजी संभव है

7. Avenue Supermarts (GREEN)

कल शेयर में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली

8. BSE (GREEN)

इसमें 4950-4800 पर प्रमुख सपोर्ट जोन है। इसमें आज तेजी नजर आ सकती है

9. INDIGO (GREEN)

गैप डाउन जोन से शेयर में मजबूत पुलबैक देखने को मिला

10. DELHIVERY (GREEN)

कंपनी ने ईकॉम एक्सप्रेस को 1407 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये मार्च की शुरुआत से बेस बिल्डिंग प्रोसेस में है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।