Top 20 Stocks Today- आज SBI के नतीजे आएंगे। CNBC- आवाज़ के पोल के मुताबिक NII 5% बढ़ सकता है। मुनाफा 12% बढ़ने की उम्मीद है। NIM फ्लैट रह सकते हैं। टाटा मोटर्स के नतीजे भी आज आयेंगे। CNBC-TV18 के अनुमान के मुताबिक कमजोर वॉल्यूम और JLR में प्रोडक्शन इश्यू के चलते टाटा मोटर्स के मुनाफे और आय में दबाव मुमकिन है। लिहाजा इन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए IRCON INTERNATIONAL और CUMMINS INDIA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
