Get App

Top 5 Weekly Stocks: 18% मुनाफा कमाने का गोल्डेन चांस, इन हफ्ते इन 5 शेयरों पर लगाएं दांव

Top 5 Weekly Stocks: पिछले कारोबारी हफ्ते बुधवार को छोड़कर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी रही और शुक्रवार को यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) दोनों ही पिछले हफ्ते 1 फीसदी से अधिक उछलकर बंद हुए। सेंसेक्स पहली बार 66 हजार के पार 66,060.90 पर और निफ्टी 19500 के पार 19,564.50 पर बंद हुआ

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 17, 2023 पर 8:58 AM
Top 5 Weekly Stocks: 18% मुनाफा कमाने का गोल्डेन चांस, इन हफ्ते इन 5 शेयरों पर लगाएं दांव
विप्रो (Wipro), वेलस्पन (Wellspun), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), सेल (SAIL) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) में पैसे लगाकर इस हफ्ते 18% मुनाफा हासिल कर सकते हैं।

Top 5 Weekly Stocks: पिछले कारोबारी हफ्ते बुधवार को छोड़कर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी रही और शुक्रवार को यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) दोनों ही पिछले हफ्ते 1 फीसदी से अधिक उछलकर बंद हुए। सेंसेक्स पहली बार 66 हजार के पार 66,060.90 पर और निफ्टी 19500 के पार 19,564.50 पर बंद हुआ। बाजार की तेजी के बीच मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 कंपनियों की पूंजी 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई।

अब अगर इस हफ्ते के लिए इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने पांच शेयर सुझाए हैं। इसमें विप्रो (Wipro), वेलस्पन (Wellspun), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), सेल (SAIL) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) हैं जिनमें पैसे लगाकर 18% मुनाफा हासिल कर सकते हैं।

Wipro

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयर पिछले हफ्ते 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुए और यह शुक्रवार 14 जुलाई को बीएसई पर 1 जून के बाद के सबसे ऊंचे स्तर 404.95 पर बंद हुआ। चार्ट पर इसने हायर टॉप हायर बॉटम बनाया है और इसमें बुलिश रुझान दिख रहा है। इसके शेयर मौजूदा लेवल से 11 फीसदी ऊपर यानी 450 रुपये पर पहुंच सकते हैं। हालांकि इसमें पैसे लगाने के लिए 374 रुपये पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें