Get App

टॉप बैंकर्स कभी रिटायर नहीं होते! फिनटेक कंपनियां ब्रांड, विश्वास बनाने के लिए दिग्गज बैंकर्स की कर रही हैं नियुक्ति

बेंगलुरु स्थित Razorpay ने हाल ही में आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन को बोर्ड के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। इसके साथ ही SBI के पूर्व प्रबंध निदेशक और HDB Financial Services के पूर्व अध्यक्ष अरिजीत बसु को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। Razorpay भारत की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनियों में शामिल है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 22, 2023 पर 9:17 AM
टॉप बैंकर्स कभी रिटायर नहीं होते! फिनटेक कंपनियां ब्रांड, विश्वास बनाने के लिए दिग्गज बैंकर्स की कर रही हैं नियुक्ति
अमेरिका की क्लाउड-सेवा प्रदाता Salesforce ने मार्च 2020 में SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य को अपना इंडिया CEO नियुक्त किया

भारतीय फिनटेक कंपनियां आक्रामक रूप से पूर्व टॉप बैंकर्स और सेंट्रल बैंकर्स को अपने यहां काम पर रख रही हैं। पिछले 24 महीनों में कम से कम 10 पूर्व बैंकर फिनटेक कंपनियों के बोर्ड में शामिल हुए हैं। एक्सपर्ट्स इसे अनुपालन मुद्दों (compliance issues) पर नियामकों के साथ सहज संबंध बनाने के अलावा निवेशकों और ग्राहकों का विश्वास हासिल करने के लिए एक बड़ी कॉर्पोरेट रणनीति का हिस्सा मानते हैं। इस तरह के कदम इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि फिनटेक कंपनियां कॉरपोरेट गवर्नेंस, लोन देने के मानदंडों और अन्य गतिविधियों से संबंधित कई मुद्दों पर सख्त विनियामक जांच का सामना कर रही हैं।

उदाहरण के लिए, हाल ही में बेंगलुरु स्थित Razorpay ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन को बोर्ड के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। इसके साथ ही फिनटेक कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व प्रबंध निदेशक (MD) और HDB Financial Services के पूर्व अध्यक्ष अरिजीत बसु को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। Razorpay देश की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनियों में से एक है। कंपनी की वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 (FY22) में इसका ऑपरेटिंग रेवन्यू 76.1 प्रतिशत बढ़कर 1,481 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 21 में 841 करोड़ रुपये था।

फिनटेक कंपनियों में पूर्व बैंकर्स की नियुक्ति

इसी तरह बेंगलुरु स्थित slice ने आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक (ईडी), Eugene Emmanuel Karthak को एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया। कंपनी ने मार्च 2023 में एसबीआई के पूर्व प्रबंध निदेशक एस विश्वनाथन को सलाहकार की भूमिका के लिए नियुक्त किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें