सालाना आधार पर Q3 में अडानी पोर्ट का मुनाफा 16 फीसदी की गिरावट के साथ 1,315.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,567 करोड़ रुपये पर रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 17.5 फीसदी बढ़ी है और यह 4,072 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,786.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं सालाना आधार पर Q3 में Ramco Cements का मुनाफा 18.4 फीसदी की गिरावट के साथ 67.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 82.6 करोड़ रुपये पर रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 29.7 फीसदी बढ़ी है और यह 1,549.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,008.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर Ambuja Cement, Zomato, Varroc Engineering और Tata Steel के स्टॉक्स भी हैं।
Adani Ports पर Goldman Sachs
Goldman Sachs ने अडानी पोर्ट्स पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 840 रुपये का लक्ष्य दिया है और कहा है कि कंपनी छोटी अवधि में कर्ज कम करने पर फोकस कर रही है। पोर्ट कारोबारा का EBITDA मार्जिन बढ़ी है और सालाना आधार पर वॉल्यूम सपाट रहा है। FY24 EBITDA गाइडेंस 14,500-15,000 करोड़ रुपये पर है जबकि FY24 कैपेक्स गाइडेंस 4,000-4,500 करोड़ रुपये पर, कर्ज चुकाने का गाइडेंस 5,000 करोड़ रुपये पर है। FY24 में प्रति EBITDA कुल कर्ज का गाइडेंस 2.5 गुना पर है।
सीएलएसए ने रेमको सीमेंट पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 765 रुपये का लक्ष्य तय किया है। बता दें कि सीएलएसए ने 765 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ रेटिंग 'बिक्री' से अपग्रेड कर 'अंडरपरफॉर्म' की दी है। सीएलएसए का कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहाहै। खर्च ऊपरी स्तर पर पहुंच और अब कम होने के आसार है। कर्ज में कटौती और कैपेक्स विस्तार हुई तो शेयर में री-रेटिंग संभव है।
Ramco Cements पर Jefferies
जेफरीज का कहना है कि तीसरी तिमाही में कामकाजी मुनाफा मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहा है। ऑपरेटिंग कामकाजी मुनाफा बढ़ा है और OOI की वजह से अनुमान से बेहतर रहा। दक्षिण भारत में डिमांज में मजबूती दिख रही है। उत्पादक का वॉल्यूम बढ़ाने पर जोर कंपनी जोर दे रही है। मौजूदा तिमाही में भी कीमतों पर इसका असर देखने को मिला है। लिहाजा स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय देते हुए इसके लिए 630 रुपये का लक्ष्य दिया है।
Ambuja Cement पर Jefferies की राय
जेफरीज ने अंबुजा सीमेंट पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 630 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे है। मैनेजमेंट में बदलाव की वजह से दूसरी तिमाही में खर्च ज्यादा रहा था। कंपनी ने तीसरी तिमाही में UltraTech के मुकाबले प्रति टन EBITDA में अंतर को कम किया है। बैलेंसशीट में गिरावट देखने को मिली है जो शेयर के लिए निगेटिव ट्रिगर है। हालांकि 5 साल में कुल क्षमता में 140 mtpa तक बढ़ोतरी का लक्ष्य है।
सीएलएसए ने जोमैटो पर 70 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की राय दी है। सीएलएसए ने कहा है कि तीसरी तिमाही में भी कंपनी मुनाफे बढ़ाने की ओर बढ़ी है। मार्जिन में 5% का योगदान है और कोर फूड डिलीवरी ऑपरेशन में EBITDA मार्जिन में 2% का एडजस्टमेंट हुआ है। मुनाफे पर फोकस बढ़ने की वजह से FY23-25 के बीच नतीजे 4-8% तक बढ़ सकते हैं।
Varroc Engineering पर Citi
सिटी ने Varroc Engineering पर बिकवाली की राय दी है और स्टॉक के लिए 260 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि ऑपरेशन के मोर्चे पर हल्के कमजोर आंकड़े रहे लेकिन कैपिटल खर्च अब भी ऊपरी स्तर पर बना हुआ है। टैक्स में बदलावा से मुनाफे में तेजी दिखी है। नये ऑर्डर से मिलने से आय पर नजर होगी। 2-व्हीलर डिमांड में अब भी कमजोरी है। कैपिटल खर्च को लेकर चिंता कायम है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )