Trade Spotlight: वरुण बेवरेजेज़,ऑयल इंडिया और सीजी पावर में अब क्या करें?

वरुण बेवरेजेज़ कल के कारोबार में करीब 7 फीसदी की बढ़त के साथ 1304 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, ऑयल इंडिया 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 225 रुपए पर बंद हुआ था। सीजी पावर में भी कल 2.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और ये 315.3 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 10:09 AM
सीजी पावर में भी वैशाली की वर्तमान स्तरों पर 290 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 345-350 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    7 फरवरी के कारोबार में हमें लगातार दूसरे दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी। लेकिन कल के चार्ट पैटर्न से बाजार में सपोर्ट बेस्ड खरीदारी के संकेत भी मिले हैं। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडल बनाया था। ये सपोर्ट आधारित खरीदारी की ओर इशारा कर रहा है। ब्याज दरों पर आरबीआई के फैसले के पहले बाजार कल सतर्क नजर आया। निफ्टी ने कल 17700 के आसपास सपोर्ट लिया। कल के कारोबार में बैंक निफ्टी का प्रदर्शन ब्रॉडर मार्केट की तुलना में अच्छा रहा था। बैंक निफ्टी कल 116 अंकों की तेजी के साथ 41491 के स्तर पर बंद हुआ था।

    कल के कारोबार में Nifty50 इंडेक्स 40 अंक गिरकर 17721 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 200 अंकों की कमजोरी के साथ 60286 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी मिडकैप कल 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 0.7 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। 7 फरवरी के कारोबार में वरुण बेवरेजेज़ (Varun Beverages),ऑयल इंडिया (Oil India) और सीजी पावर (CG Power) में जोरदार एक्शन देखने को मिला।

    Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही करनी है जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल


    वरुण बेवरेजेज़ कल के कारोबार में करीब 7 फीसदी की बढ़त के साथ 1304 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, ऑयल इंडिया (Oil India) 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 225 रुपए पर बंद हुआ था। सीजी पावर में भी कल 2.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और ये 315.3 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख की ट्रेडिंग रणनीति

    Varun Beverages: ये स्टॉक 1,235 रुपए पर स्थित 50-day EMA के ऊपर जाने में कामयाब रहा है। इसके बाद भी इसमें ओर तेजी के संकेत कायम हैं। RSI (relative strength index)जैसा इंडीकेटर भी इस स्टॉक में तेजी आने के संकेत दे रहा। वैशाली की सलाह है कि इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर 1220 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

    CG Power: सीजी पावर में भी वैशाली की वर्तमान स्तरों पर 290 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 345-350 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

    Oil India:वैशाली का कहना है कि इस शेयर में भी तेजी के संकेत दिख रहे हैं। ऑयल इंडिया में वैशली की 210 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। आगे ये शेयर हमें 255-260 रुपए तक जाता दिख सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।