Get App

Top Brokerage Calls: अडानी पोर्ट, अंबुजा सीमेट सहित ये स्टॉक्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर

जेफरीज का कहना है कि तीसरी तिमाही में कामकाजी मुनाफा मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहा है। ऑपरेटिंग कामकाजी मुनाफा बढ़ा है और OOI की वजह से अनुमान से बेहतर रहा। दक्षिण भारत में डिमांज में मजबूती दिख रही है। उत्पादक का वॉल्यूम बढ़ाने पर जोर कंपनी जोर दे रही है। मौजूदा तिमाही में भी कीमतों पर इसका असर देखने को मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2023 पर 10:56 AM
Top Brokerage Calls: अडानी पोर्ट, अंबुजा सीमेट सहित ये स्टॉक्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर
सिटी ने Varroc Engineering पर बिकवाली की राय दी है और स्टॉक के लिए 260 रुपये का लक्ष्य दिया है।

सालाना आधार पर Q3 में अडानी पोर्ट का मुनाफा 16 फीसदी की गिरावट के साथ 1,315.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,567 करोड़ रुपये पर रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 17.5 फीसदी बढ़ी है और यह 4,072 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,786.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं सालाना आधार पर Q3 में Ramco Cements का मुनाफा 18.4 फीसदी की गिरावट के साथ 67.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 82.6 करोड़ रुपये पर रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 29.7 फीसदी बढ़ी है और यह 1,549.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,008.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर Ambuja Cement, Zomato, Varroc Engineering और Tata Steel के स्टॉक्स भी हैं।

Adani Ports पर Goldman Sachs

Goldman Sachs ने अडानी पोर्ट्स पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 840 रुपये का लक्ष्य दिया है और कहा है कि कंपनी छोटी अवधि में कर्ज कम करने पर फोकस कर रही है। पोर्ट कारोबारा का EBITDA मार्जिन बढ़ी है और सालाना आधार पर वॉल्यूम सपाट रहा है। FY24 EBITDA गाइडेंस 14,500-15,000 करोड़ रुपये पर है जबकि FY24 कैपेक्स गाइडेंस 4,000-4,500 करोड़ रुपये पर, कर्ज चुकाने का गाइडेंस 5,000 करोड़ रुपये पर है। FY24 में प्रति EBITDA कुल कर्ज का गाइडेंस 2.5 गुना पर है।

Ramco Cements पर CLSA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें