Stocks to Buy: ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 51% तक रिटर्न, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस 10 शेयरों पर बुलिश हैं। इन स्टॉक्स में 51% तक की संभावित तेजी का अनुमान है। जानिए किन कंपनियों पर एक्सपर्ट्स ने खरीदारी की सलाह दी है।

अपडेटेड Jun 28, 2026 पर 2:54 PM
Kotak Securities ने Aadhar Housing Finance पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है।

Stocks to Buy: ग्लोबल मार्केट्स में चिप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयरों में बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। पिछले हफ्ते का आखिरी दिन बाजार ने सुस्त रुख के साथ खत्म किया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों का थोड़ा हौसला बढ़ाया।

इसी बीच, Morgan Stanley, Nomura, Jefferies, Antique, Citi, Kotak Securities और Motilal Oswal जैसी बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने कई शेयरों पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्टों में 10 ऐसे शेयर सामने आए हैं, जिनमें आगे अच्छी तेजी की संभावना जताई गई है।

HDFC AMC


Jefferies ने HDFC AMC पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट 3,090 रुपये रखा है। ब्रोकरेज को इसमें करीब 18% की तेजी दिख रही है।

मई में म्यूचुअल फंड निवेश थोड़ा कमजोर रहा। लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि लंबी अवधि की ग्रोथ पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

Adani Power

Morgan Stanley ने Adani Power को "कैश कंपाउंडिंग मशीन" बताया है। टारगेट प्राइस 275 रुपये कर दिया है। शेयर में करीब 19% तक की बढ़त की गुंजाइश जताई गई है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का नया कारोबार कम जोखिम वाला है। इससे बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कंपनी तेजी से विस्तार भी कर रही है।

CG Power

Nomura ने CG Power पर 'Buy' रेटिंग कायम रखी है। टारगेट प्राइस 1,100 रुपये किया है। इस शेयर में करीब 20% तक की छलांग लग सकती है।

अमेरिका में पावर ट्रांसफॉर्मर की भारी कमी है। डेटा सेंटर और बिजली की बढ़ती मांग से कंपनी को फायदा मिल सकता है।

Meesho

Citi ने ईकॉमर्स कंपनी Meesho पर 'Buy' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 210 रुपये रखा है। इसमें करीब 21% तक की संभावित तेजी बताई गई है।

ब्रोकरेज का कहना है कि छोटे शहरों में कंपनी की मजबूत पकड़ है। इसका जीरो-कमीशन मॉडल भी इसकी बड़ी ताकत है।

Aadhar Housing Finance

Kotak Securities ने Aadhar Housing Finance पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। फेयर वैल्यू 630 रुपये तय की है। इस शेयर से करीब 27% तक का रिटर्न मिल सकता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी किफायती होम लोन सेगमेंट की मजबूत खिलाड़ी है। आगे इसकी ग्रोथ अच्छी रह सकती है।

Artemis Medicare Services

Antique ने Artemis Medicare Services पर 'Buy' रेटिंग दोहराई है। टारगेट 340 रुपये रखा है। ब्रोकरेज को इसमें करीब 29% की तेजी की उम्मीद है।

कंपनी अगले तीन-चार साल में बेड क्षमता 700 से बढ़ाकर 2,200 करना चाहती है। इससे कारोबार और मुनाफा दोनों बढ़ सकते हैं।

Indo Count Industries

Motilal Oswal ने Indo Count Industries पर पहली बार कवरेज शुरू की है। 'Buy' रेटिंग दी है। टारगेट 550 रुपये रखा है। इस शेयर में करीब 29% तक का उछाल देखने को मिल सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि बेड लिनेन के साथ नया यूटिलिटी बेडिंग कारोबार भी तेजी से बढ़ेगा। इसका असर कमाई पर दिख सकता है।

Suzlon Energy

Deven Choksey Research ने Suzlon Energy पर कवरेज की शुरुआत 'Buy' रेटिंग के साथ की है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 74 रुपये रखा है। मौजूदा भाव 57 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 30% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि Suzlon अब सिर्फ विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी नहीं रही। यह रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की फुल-स्टैक कंपनी बन रही है। बढ़ती ऑर्डर बुक, मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन और ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग से आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार मिल सकती है।

Hindustan Copper

Anand Rathi ने सरकारी कंपनी Hindustan Copper पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 715 रुपये रखा है। मौजूदा भाव के मुकाबले इसमें करीब 46% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अगले 20 साल के लिए HCL के साथ रेवेन्यू शेयरिंग समझौता कर चुकी है। इससे उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, कॉपर की बढ़ती मांग और नए प्रोजेक्ट भी कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार दे सकते हैं।

Aptus Value Housing Finance

Kotak ने Aptus Value Housing Finance India पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। फेयर वैल्यू 400 रुपये रखी है। इसमें करीब 51% की तेजी का अनुमान है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अपने सेक्टर की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में है। बाजार का माहौल सुधरने पर इसकी ग्रोथ और तेज हो सकती है।

Nifty Outlook for June 29: निफ्टी के चार्ट पर ये लेवल्स करें मार्क, 5 एक्सपर्ट्स ने तैयार की ये ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।