अमेरिकी फेड की हॉकिश कमेंट्री से बाजार में चौथे दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 100 प्वाइंट की रिकवरी के बावजूद निफ्टी 24000 के नीचे नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी भी करीब 600 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। मेटल, ऑटो और सरकारी कंपनियों में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। तीनों इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं IT शेयरों में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। कोफोर्ज और परसिस्टेंट में रौनक देखने को मिल रही है ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Adani Ports: प्रकाश गाबा Adani Ports के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1220 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1150 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Samvardhan Motherson(Fut)- मानस जयसवाल Samvardhan Motherson के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 163 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 154 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Paytm (Fut)- रचना वैद्य Adani Enterprises के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1028 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 980 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Adani Enterprises- आशीष बहेती Adani Enterprises के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2400/2350 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Coal India (Fut)- आशीष बहेती Coal India के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 404 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 385/380 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।