Top Bullish Stock: बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कोहराम जारी है। 6 सेशन में दोनों करीब 10- 10% टूटे है। स्मॉलकैप इंडेक्स ऊंचाई से 20 परसेंट फिसला है। टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी से फार्मा शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिला।निफ्टी फार्मा इंडेक्स ढाई परसेंट से ज्यादा फिसला है। ग्रेन्यूल्स में सबसे ज्यादा 6% की गिरावट आई। साथ ही सनफार्मा, ल्युपिन, जाइडस भी 3 से 4% गिरे है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
