Top Bullish Stocks: बाजार में तेज-उतार चढ़ाव के बीच एक दायरे में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 24200 के करीब पहुंचा है। ICICI बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस और एक्सिस बैंक ने सहारा दिया है। लेकिन HDFC बैंक दबाव बना रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज अच्छी खरीदारी रही। दूसरी तिमाही में ऑपरेशनली अच्छे नतीजों से जुबिलेंट फूड्स में जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर 7% से उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। , वहीं रिजल्ट के बाद ब्रिटानिया में करीब दो परसेंट का दबाव देखने को मिला है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
