Top Bullish Stocks: साल के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में दबाव कायम है। बैंक निफ्टी भी कमजोर नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज गिरावट ज्यादा रही। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 3% उछला है। मिडकैप शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसला है। PERSISTENT 4% गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही ऑरेकल, सायंट और बिड़लासॉफ्ट भी 3% गिरे है। वहीं रियल्टी और ऑटो में भी कमजोरी रही लेकिन फार्मा और कैपिटल गुड्स में हल्की खरीदारी रही। स्ट्रेस बढ़ने की RBI रिपोर्ट के बाद माइक्रो फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिला। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण में 3% की गिरावट रही। साथ ही इंडसइंड बैंक, IDFC फर्स्ट और बंधन बैंक पर भी दबाव देखने को मिला। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
