Top gainers and losers:निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों पर दबावरहा। वहीं एनर्जी, PSE, IT शेयरों पर दबाव देखने को मिली जबकि मेटल, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 551.07 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 65,877.02 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 140.40 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 19671.10 के स्तर पर बंद हुआ।
