Top Options Trades For Today : निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार करता दिखाई रहा है। बाजार में निफ्टी 20 से ज्यादा और सेंसेक्स 80 से ज्यादा प्वाइंट गिर कर लाल निशान में नजर आ रहा है। वैसे तो शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए कई विकल्प होते हैं। उनमें से ही एक विकल्प ऑप्शन ट्रेडिंग का होता है। ऐसे में किस शेयर में ऑप्शन लेना चाहिए इस बारे में निवेशकों और ट्रेडर्स को जानकारी देने के लिए यहां पर दिग्गजों द्वारा सुझाये गये ऑप्शन ट्रेड्स बताये जा रहे हैं। हालांकि निवेशकों और ट्रेडर्स को अपनी सूझबूझ और समझदारी से ही इन्हें लेना चाहिए क्योंकि मार्केट में की गई ट्रेडिंग हमेशा जोखिमों के अधीन होती है। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट धमाकेदार ऑप्शन में आज तीन दिग्गजों ने हैवेल्स, इंटरग्लोब एविएशन और अदाणी एंटरप्राइजेज पर बाजार में धमाका मचाने वाले ऑप्शंस बताये।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का धमाकेदार ऑप्शन
रचना वैद्य ने आज के लिए धमाकेदार ऑप्शन बताते हुए कहा कि हैवेल्स (Havells) के अगस्त के ऑप्शन में खरीदारी करनी चाहिए। इसके अगस्त की 1560 की स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह है। ये कॉल 26 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रही है, उसमें खरीदारी करें। इसमें 18 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 40 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का धमाकेदार ऑप्शन
शिवांगी सरडा ने कहा कि आज (Interglobe Aviation) में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इसमें ऑप्शन में ट्रेड करने में समझदारी होगी। उन्होंने कहा कि इसका जुलाई महीने के 5800 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी करने की राय है। इसमें 162 रुपये के आस-पास खरीदारी करें। इसमें स्टॉपलॉस 150 रुपये के स्तर पर लगाएं। इसमें टारगेट 200 रुपये का दिख सकता है।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का धमाकेदार स्टॉक
मानस जायसवाल ने कहा कि उन्हें ऑप्शन ट्रेड के लिहाज से अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसकी अगस्त के 2500 के स्ट्राइक वाले पुट में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 73 रुपये के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 59 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। ये ऑप्शन 95 रुपये का टारगेट हासिल कर सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)