Get App

Top Options Trades: धमाकेदार ऑप्शन ट्रेड्स जहां बन सकता है आपका पैसा, दिग्गजों ने आज इन पर लगाया दांव

Top Options Trades: Interglobe Aviation की अगस्त के ऑप्शन में खरीदारी करने की राय राजेश पालवीय ने दी है। उन्होंने कहा कि इसका जुलाई का 5800 की स्ट्राइक वाला कॉल खरीदना चाहिए। ये कॉल 162 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रही है, उसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 150 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 12:44 PM
Top Options Trades: धमाकेदार ऑप्शन ट्रेड्स जहां बन सकता है आपका पैसा, दिग्गजों ने आज इन पर लगाया दांव
Top Options Trades: मानस जायसवाल ने धमाकेदार ऑप्शन के रूप में Adani Enterprises पर दांव लगाया। उन्होंने इसकी अगस्त के 2500 के स्ट्राइक वाले कॉल में खरीदारी करने की राय दी

Top Options Trades For Today : निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार करता दिखाई रहा है। बाजार में निफ्टी 20 से ज्यादा और सेंसेक्स 80 से ज्यादा प्वाइंट गिर कर लाल निशान में नजर आ रहा है। वैसे तो शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए कई विकल्प होते हैं। उनमें से ही एक विकल्प ऑप्शन ट्रेडिंग का होता है। ऐसे में किस शेयर में ऑप्शन लेना चाहिए इस बारे में निवेशकों और ट्रेडर्स को जानकारी देने के लिए यहां पर दिग्गजों द्वारा सुझाये गये ऑप्शन ट्रेड्स बताये जा रहे हैं। हालांकि निवेशकों और ट्रेडर्स को अपनी सूझबूझ और समझदारी से ही इन्हें लेना चाहिए क्योंकि मार्केट में की गई ट्रेडिंग हमेशा जोखिमों के अधीन होती है। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट धमाकेदार ऑप्शन में आज तीन दिग्गजों ने हैवेल्स, इंटरग्लोब एविएशन और अदाणी एंटरप्राइजेज पर बाजार में धमाका मचाने वाले ऑप्शंस बताये।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का धमाकेदार ऑप्शन

रचना वैद्य ने आज के लिए धमाकेदार ऑप्शन बताते हुए कहा कि हैवेल्स (Havells) के अगस्त के ऑप्शन में खरीदारी करनी चाहिए। इसके अगस्त की 1560 की स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह है। ये कॉल 26 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रही है, उसमें खरीदारी करें। इसमें 18 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 40 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें