Get App

Top Options Trades: धमाकेदार ऑप्शन ट्रेड्स जहां बन सकता है आपका पैसा, दिग्गजों ने आज इन पर लगाया दांव

Top Options Trades: Jindal Stainless की अगस्त के ऑप्शन में खरीदारी करने की राय राजेश पालवीय ने दी है। उन्होंने कहा कि इसका जुलाई का 680 की स्ट्राइक वाला कॉल खरीदना चाहिए। ये कॉल 33 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रही है, उसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 29 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 42 से 44 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 11:53 AM
Top Options Trades: धमाकेदार ऑप्शन ट्रेड्स जहां बन सकता है आपका पैसा, दिग्गजों ने आज इन पर लगाया दांव
Top Options Trades: मानस जायसवाल ने धमाकेदार ऑप्शन के रूप में Eternal पर दांव लगाया। उन्होंने इसकी अगस्त के 300 के स्ट्राइक वाले पुट में खरीदारी करने की राय दी

Top Options Trades For Today : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार फिलहाल सपाट कारोबार करता दिखाई रहा है। बाजार में निफ्टी 9 से ज्यादा और सेंसेक्स 88 से ज्यादा प्वाइंट गिर कर लाल निशान में नजर आ रहा है। वैसे तो शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए कई विकल्प होते हैं। उनमें से ही एक विकल्प ऑप्शन ट्रेडिंग का होता है। ऐसे में किस शेयर में ऑप्शन लेना चाहिए इस बारे में निवेशकों और ट्रेडर्स को जानकारी देने के लिए यहां पर दिग्गजों द्वारा सुझाये गये ऑप्शन ट्रेड्स बताये जा रहे हैं। हालांकि निवेशकों और ट्रेडर्स को अपनी सूझबूझ और समझदारी से ही इन्हें लेना चाहिए क्योंकि मार्केट में की गई ट्रेडिंग हमेशा जोखिमों के अधीन होती है। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट धमाकेदार ऑप्शन में आज तीन दिग्गजों ने जिंदल स्टेनलेस, अंबर एंटरप्राइजेज और इटरनल पर बाजार में धमाका मचाने वाले ऑप्शंस बताये।

Axis Securities के राजेश पालवीय का धमाकेदार ऑप्शन

राजेश पालवीय ने आज के लिए धमाकेदार ऑप्शन बताते हुए कहा कि जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) के अगस्त के ऑप्शन में खरीदारी करनी चाहिए। इसके अगस्त की 680 की स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह है। ये कॉल 33 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रही है, उसमें खरीदारी करें। इसमें 29 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 42 से 44 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें