Top Picks: बुधवार सुबह के कारोबार में बैंकिंग,ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में आई खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी दिख रही है। सुबह 9:55 बजे के आसपास सेंसेक्स 486.43 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 77,541.37 पर और निफ्टी 148.65 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 24,200.70 दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ में भी मजबूती थी। NSE के सेक्टर इंडेक्स में PSU बैंक,प्राइवेट बैंक,ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। जबकि IT सेक्टर दबाव में दिख रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।
मार्केट के ट्रेंड पर बात करते हुए www.sethamit.com के अमित सेठ ने कहा कि कल बाजार पर दबाव दिखा। वेस्ट एशिया संकट और इसके चलते क्रूड में आए उछाल के कारण बाजार में गिरावट देखने को मिली। क्रूड में तेजी के कारण बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव बना। आज के लिए निफ्टी में 23,900 का लेवल काफी अहम है। अगर यह लेवल टूटता है तो फिर निफ्टी में 23700 का लेवल भी देखने को मिल सकता है। वैसे निफ्टी के लिए 23800-23900 पर मजबूत सपोर्ट है। ऐसे में निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति रहेगी।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए अमित सेठ ने कहा कि जब तक वेस्ट एशिया का झमेला रहेगा तब तक इस पर थोड़ा प्रेशर रहेगा। बैंक निफ्टी में हमें डे-टू-डे बेसिस पर रणनीति बनाने की जरूरत है। बैंक निफ्टी के लिए 56700 के आसपास एक अच्छा सपोर्ट दिख रहा है।
अपनी स्टॉक स्पेसिफिक रणनीति पर बात करते हुए अमित सेठ ने कहा कि उनको फार्मा शेयर पसंद हैं। पश्चिम एशिया के बवाल और क्रूड में उछाल के बावजूद यह सेक्टर अच्छा कर रहा है। फार्मा एक तरह का डिफेंसिव बेट भी है और आउटपरफॉर्मिंग सेक्टर भी है। इस सेक्टर में सन फार्मा का चार्ट काफी अच्छा लग रहा है। अगर हम सन फार्मा का स्ट्रक्चर देख तो दो दिनों के एक पॉज के बाद इसमें वापस से तेजी आई है। इस स्टॉक में 1944 रुपए के आसपास, 1925 रुपए के टारगेट के लिए, 1925 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।