Trading Plan: ट्रेडर्स ऊंचे लेवल पर इंडेक्स के पीछे भागने से बचें, अहम सपोर्ट जोन के पास गिरावट आने पर खरीदारी करें-आशीष क्याल

Trading Plan: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच शॉर्ट टर्म में तेजड़िए निफ्टी को 24,000-23,950 के सपोर्ट जोन के ऊपर बनाए रखने की कोशिश कर सकते हैं। अगर निफ्टी इस जोन के नीचे जाता है,तो यह 23,800 के अहम सपोर्ट लेवल तक गिर सकता है। ऊपर की तरफ,रैली को 24,500-24,600 जोन तक ले जाने के लिए इंडेक्स को लगातार 24,300 के ऊपर क्लोजिंग देनी होगी

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 9:44 AM
आशीष क्याल का कहना है कि ट्रेडर्स को ऊंचे लेवल पर इंडेक्स के पीछे भागने से बचना चाहिए और इसके बजाय अहम सपोर्ट जोन के पास गिरावट आने पर खरीदारी करने पर फोकस करना चाहिए

Trading Plan : उम्मीद है कि मार्केट कंसोलिडेशन के दौर में रहेगा। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच शॉर्ट टर्म में बुल्स निफ्टी को 24,000-23,950 के सपोर्ट जोन से ऊपर बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अगर यह इंडेक्स इस जोन से नीचे जाता है,तो यह 23,800 के अहम सपोर्ट लेवल तक गिर सकता है। ऊपर की तरफ,रैली को 24,500-24,600 के जोन तक ले जाने के लिए इंडेक्स को लगातार 24,300 के ऊपर क्लोजिंग देनी होगी।

उधर बैंक निफ्टी को 57,300-57,200 के सपोर्ट जोन को बचाए रखने की जरूरत है। अगर यह इस लेवल से नीचे गिरता है तो 56,850-56,500 की तरफ करेक्शन हो सकता है। हालांकि,बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक यह इस सपोर्ट से ऊपर बना रहता है,तब तक इंडेक्स 58,300-58,600 जोन की तरफ ऊपर जा सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और CEO आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी बार-बार 24,250 के लेवल के ऊपर टिकने में नाकाम रहा है और इन लेवल्स पर बिकवाली का दबाव देखा गया है। इंडेक्स अभी 23,990-24,020 के अहम प्राइस-एक्शन सपोर्ट जोन के पास ट्रेड कर रहा है। अगर यह इस रेंज के नीचे टूटता है,तो इससे प्रॉफिट बुकिंग का एक लंबा दौर शुरू हो सकता है और गिरावट की गति बढ़ सकती है।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है। इससे मार्केट का मूड सतर्क बना हुआ है और भारतीय बाजारों में कोई साफ दिशा नहीं दिख रही है। इसके अलावा नतीजों का मौसम चल रहा है,इसलिए आने वाले समय में मार्केट में खास शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। वहीं,जब तक कोई बड़ा ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन नहीं होता,निफ्टी के 23,990-24,250 की रेंज में ही ट्रेड करने की संभावना है।

कल निफ्टी एक अहम सपोर्ट जोन के पास बंद हुआ। अगर यह 23,990-24,020 की रेंज से नीचे जाता है,तो फिर 23,800 के लेवल तक गिर सकता है। ऊपर की तरफ, दोबारा खरीदारी शुरू होने के लिए इसका 24,250 के लेवल से ऊपर जाना जरूरी है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,250

अहम सपोर्ट: 23,800

स्ट्रैटेजी: अगर निफ्टी फ्यूचर्स इंडेक्स 23,990 के नीचे जाता है तो शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है। इसमें स्टॉप-लॉस 24,100 और टारगेट 23,900 और उसके बाद 23,800 के रखे जा सकते हैं।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

आशीष क्याल का कहना है कि जून 2026 में आई तेजी के बाद,पिछले हफ्ते बैंक निफ्टी ऊंचे स्तरों पर टिके रहने के लिए संघर्ष करता दिखा है,जिससे पता चलता है कि तेजड़िए थोड़ा आराम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इंडेक्स मजबूत ट्रेंड वाले दौर से निकलकर कंसोलिडेशन के दौर में आ गया है। हालिया तेजी के बाद मोमेंटम इंडिकेटर्स भी सुस्ती के संकेत दे रहे हैं, जो ट्रेंड पलटने के बजाय ठहराव का संकेत है।

छोटे टाइम फ्रेम पर,बैंक निफ्टी 58,000 के लेवल के पास पॉइंट ऑफ़ कंट्रोल (POC) के आस-पास कंसोलिडेट हो रहा है। वॉल्यूम प्रोफ़ाइल के मुताबिक इस लेवल पर सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम रहा है और इसके एक अहम'इक्विलिब्रियम जोन'(संतुलन जोन)के तौर पर काम करने की संभावना है। इसके अलावा, बोलिंगर बैंड्स काफी सिकुड़ गए हैं,जो घटती वोलैटिलिटी को दिखाते हैं और अगले डायरेक्शनल मूव से पहले टाइम-वाइज़ कंसोलिडेशन की संभावना का संकेत दे रहे हैं।

इसलिए,ट्रेडर्स को ऊंचे लेवल पर इंडेक्स के पीछे भागने से बचना चाहिए और इसके बजाय अहम सपोर्ट जोन के पास गिरावट आने पर खरीदारी करने पर फोकस करना चाहिए।

बैंक निफ्टी एक अहम मोड़ पर है। अगर यह 57,300 के नीचे जाता है,तो इस पर दबाव बढ़ सकता है और प्रॉफिट बुकिंग और बढ़ सकती है। वहीं,अगर यह 57,680 के ऊपर जाता है तो शॉर्ट-टर्म पुलबैक देखने को मिल सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 58,000

अहम सपोर्ट: 56,850

स्ट्रैटेजी: 57,300 के नीचे बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है,जिसमें 57,580 पर स्टॉप-लॉस और 57,020 व उसके बाद 56,850 का टारगेट रखा जा सकता है।

 

 

Market cues : 23800-24300 के दायरे में ही ऊपर-नीचे होता रहेगा निफ्टी, 24000 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।