नवंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17800 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। सेक्टर की बात करें तो OLD इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कोल इंडिया, पेट्रोनेट, ONGC और गेल 2% से ज्यादा चढ़े है। लेकिन मेटल और फार्मा में आज मुनाफावसूली का मूड बना है।
