Get App

Top Picks: एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार पिक्स, जो करा सकते है जोरदार कमाई

Top Picks: निफ्टी 18600 के अपने ऑल टाइम हाई को पार करके और ऊपर जाता नजर आ सकता है। ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो निफ्टी में क्लोजिंग बेसिस पर 17900 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन होल्ड करें

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 11:00 AM
Top Picks: एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार पिक्स, जो करा सकते है जोरदार कमाई
एक्सपर्ट्स के पैनल से निवेशकों को बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट्स इंट्राडे में कमाई के लिए किन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है आइए डालते है इनपर एक नजर।

Top Picks: बाजार की चाल आज सपाट नजर आ रही है लेकिन बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई लगाया है। 35 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने नई बुलंदी छुई है। सेंसेक्स- निफ्टी में भी मामूली मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं PSU बैंकों के ड्रीम रन जारी है। 4 दिनों में करीब 10 परसेंट पीएसयू इंडेक्स दौड़ा है। यूनियन बैंक, PSB, PNB में आज भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। इस बीच नतीजों वाले शेयरों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है जुबिलेंट फूड के नतीजों से बाजार निराश है। शेयर 6 परसेंट नीचे है। इधर RESULT के बाद PI इंडस्ट्री लाइफ टाइम हाई पर है। कोल इंडिया भी 4 परसेंट उछला है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज एक्सपर्ट्स के पैनल से निवेशकों को बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट्स इंट्राडे में कमाई के लिए किन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है आइए डालते है इनपर एक नजर।

बाजार पर क्या है एक्सपर्टस की राय 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नंदीश शाह का कहना है कि सोमवार को निफ्टी में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली थी। बाजार को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, रियल एस्टेट और तेल गैस शेयरों से मदद मिली। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से एक दायरे में घूमने के बाद सोमवार के कारोबारी सत्र के आखिरी दौर में निफ्टी ने ऊपर की तरफ ब्रेकआउट देते हुए 44 अंक की बढ़त के साथ क्लोजिंग की। सोमवार को निफ्टी 17 जनवरी 2022 के बाद अपने हाईएस्ट लेवल पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न सुरक्षित बने हुए हैं। इसके अलावा 50 Day EMA भी अपने 200 Day EMA के ऊपर टिका हुआ है, जो निफ्टी में लॉन्ग टर्म बुलिश ट्रेंड बने रहने का संकेत है।

RSI और MFI जैसे मोमेटंम इंडीकेटर भी डेली चार्ट पर करेंट अपट्रेंड में टिकाऊपन का संकेत दे रहे हैं। डेरिवेटिव आकंड़ों पर नजर डालें तो 17900-18000 की स्ट्राइक पर हमें काफी एग्रेसिव पुट राइटिंग देखने को मिली है। यह लेवल 17959 के हाल के स्विंग लो के साथ संयोग करता है। ऐसे में नीचे की तरफ अब निफ्टी के लिए 17900 और 18000 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। कुल मिलाकर देखें तो निफ्टी ने 18000 और 18100 की बड़ी बाधा को तोड़ दिया है। यहां से अब इसमें और तेजी की संभावना बनती है। आगे हमें निफ्टी 18600 के अपने ऑल टाइम हाई को पार करके और ऊपर जाता नजर आ सकता है। ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो निफ्टी में क्लोजिंग बेसिस पर 17900 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन होल्ड करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें