Top Stock Picks : रिकवरी के मूड में बाजार, कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान से जानें किन शेयरों में होगी कमाई

Top Stock Picks : कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस मार्केट में जो अहम करेक्टिव लेवल आना चाहिए था वो लगभग 24250-24200 के रेंज में आ चुका है। हमें लगता है कि निफ्टी इसी लेवल पर थोड़ा और कंसोलिडेट होकर वापस से एक हमें रिकवरी करता दिख सकता है। इस क्रम में निफ्टी 24500 से लेकर 24700 तक जा सकता है

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 1:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Top Stock Picks :डिफेंस स्टॉक्स पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस सेक्टर काफी स्टॉक एक्शन में आ रहे हैं। HAL तो अच्छा लग ही रहा है। साथ ही साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स भी अच्छा लग रहा है

Top Stock Picks : बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली है और निफ्टी 24,400 के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है। लगभग 2022 शेयरों में बढ़त दिख रही है। 1707 शेयरों में गिरावट आई है। और 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 100 अंक सुधरा है। भारती एयरटेल,L&T,टेक महिंद्रा और M&M ने बाजार में जोश भरा है। सेंसेक्स हरे निशान में आ गया है। बैंक निफ्टी में भी थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं मिडकैप इंडेक्स फ्लैट कारोबार कर रहा है। हालांकि स्मॉलकैप में हल्की बढ़त पर कारोबार हो रहा है।

निफ्टी में गिरावट पर करें खरीदारी

ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस मार्केट में जो अहम करेक्टिव लेवल आना चाहिए था वो लगभग 24250-24200 के रेंज में आ चुका है। हमें लगता है कि निफ्टी इसी लेवल पर थोड़ा और कंसोलिडेट होकर वापस से एक हमें रिकवरी करता दिख सकता है। इस क्रम में निफ्टी 24500 से लेकर 24700 तक जा सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारी गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रेटेजी होनी चाहिए। इस अलावा मार्केट में हमारा व्यू स्टॉक स्पेसिफिक होना चाहिए।


हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में है दम

अगर हम स्टॉक्स की बात करें तो डिफेंस शेयरों में लगातार मोमेंटम और काफी सारा ट्रैक्शन भी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) का शेयर खास तौर पर अच्छा लग रहा है। यह शेयर अभी 5020-5025 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इस शेयर में हमें 1 हफ्ते में 5200-5250 रुपए तक के टारगेट मिल सकते हैं। इस शेयर में 4900 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ करंट लेवल से खरीदारी करें।

कैपिटल मार्केट शेयरों में हो सकती है कमाई

साथ ही साथ कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक में पिछले डेढ़ महीने में काफी अच्छा खासा करेक्शन हुआ है। अगर इन लेवल्स पर देखा जाए तो ग्रो (Billionbrains Garage Ventures) में न्यूज फ्लो भी है। यह स्टॉक अभी 198 रुपए के करीब जो ट्रेड कर रहा है। यहां पर वापस तेजी बन सकती है। इस स्टॉक में वापस से 210 से लेकर 215 रुपए तक के लेवल्स देखने को मिल सकते है। इस शेयर में 193 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

एक्शन में डिफेंस स्टॉक्स, इन पर रहे नजर

डिफेंस स्टॉक्स पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस सेक्टर काफी स्टॉक एक्शन में आ रहे हैं। HAL तो अच्छा लग ही रहा है। साथ ही साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स भी अच्छा लग रहा है। यह शेयर कई बार 390-400 रुपए के करीब आकर वहां से वापस रिकवरी करता दिखा है। इस शेयर में वापस 440-450 रुपए तक के टारगेट्स आ सकते हैं। रिस्क रिवॉर्ड के बेसिस पर HL के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स भी अच्छा लग रहा है। इसके साथ आज के दिन में भारत डायनामिक्स में भी एक्शन देखने को मिला है। यह शेयर अभी 1365-1370 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। यहां पर एक अच्छा खासा एक बॉटमिंग फॉर्मेशन बना है और यह स्टॉक अब 1450 से 1500 रुपए तक के टारगेट के लिए तैयार दिख रहा है। इसकs अलवा गार्डन रीच और कोचिन शिपयार्ड इन सभी में धीरे-धीरे एक्टिविटी हो रही है। लेकिन अभी हमें स्पेसिफिकली HAL, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनामिक्स और डाटा पैटर्न्स पर नजर रखनी चाहिए।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।