Top Stock Picks : बाजार में अच्छे मूव्स बने हैं। हम जिन लेवल्स के आसपास खड़े हैं वहां से निफ्टी की चाल कैसी रह सकती है? बाजार का टेक्सचर जैसा उसमें खरीदारी के मौके हो सकते हैं, ऐसे में कहां खरीदारी की जा सकती है? इन सब बातों और मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि अभी निफ्टी को देखते हुए तो यही लग रहा है कि मार्केट ने 23800-23900 के लेवल्स को काफी कॉन्फिडेंटली क्रॉस किया है। आज भी वीकनेस के बावजूद निफ्टी इन लेवल्स के ऊपर टिका हुआ है। इस बात की संभावना है कि ये पुलबक और आगे बढ़ेगा। निफ्टी में हमें 24000-24400 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। 24600 बेस्ट केस है लेकिन 24400 के लेवल्स तो आसानी से मिल सकते है।
अब ऐसा लग रहा है कि छोटे-मझोले शेयरों की तुलना में लार्ज कैप स्टॉक्स में थोड़ी कम एक्टिविटी रहेगी। कुल मिलाकर यही लग रहा है कि अगर कोई करेक्शन आए तो मार्केट में खरीदना चाहिए। करेंट लेवल से भी खरीदना की जा सकती है। अगर आप एग्रेसिव ट्रेडर हैं तो 23,800 के स्टॉप लॉस के साथ करेंट लेवल पर भी खरीदारी की जा सकती है। लेकिन अगर बहुत कम अवधि का नजरिया है तो थोड़ी गिरावट का इंतजार कीजिए और स्टॉप लॉस रेशियो मैनेज करके पोजीशन बनाएं। स्टॉक्स की बात करें तो इस समय मिड और स्मॉल कैप में बहुत से स्टॉक काफी अच्छे दिख रहे हैं।
रिवर्सल का फायदा उठाने के लिए कई आईटी शेयर लग रहे अच्छे
आईटी शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने आगे कहा कि इस समय रिवर्सल का फायदा उठाने के लिए कई शेयर अच्छे लग रहे हैं। अगर निफ्टी आईटी के टेक्निकल चार्ट को देखें और इसके साथ ही अगर Infosys और TCS को देखते हैं तो दोनों में डेली बेसिस पर पॉजिटिव डायवर्जेंस बना है। ऐसे पॉजिटिव डायवर्जेंस के बाद बाजार पूरी गिरावट का कम से कम 40 फीसदी तो रिट्रेस करता है। ऐसे में अगर 40 फीसदी रिट्रेस हुआ तो निफ्ट्टी आईटी जो अभी 29,000 पर चल रहा है वो 32,000 तक जा सकता है।
अगर Infosys की बात करें तो अगर इसमें 38 फीसदी का रिट्रेसमेंट होता है तो इसमें 1350-1400 रुपए तक के लेवल्स तो देखने को मिल सकते हैं। अगर फंडामेंटल नजरिए से देखें तो भी इस स्टॉक के लिए अधिकांश ब्रोकर्स के टारगेट 1400 रुपए के आसपास के हैं। ऐसे में लगता है कि Infosys 1400 रुपए के लेवल्स दिखा सकता है। श्रीकांत चौहान ने बताया कि वे Infosys पर बुलिश है। वे अपने क्लाइंट्स को अगर आईटी में कुछ दिलाना है तो Infosys ही दिला रहे हैं। साथ ही साथ कोफोर्ज भी इनको पसंद है। श्रीकांत चौहान को लगता है कि कोफोर्ज में भी 1700-1650 रुपए के टारगेट मिल सकते हैं। इसमें भी खरीदारी करनी चाहिए।
न्यू एज टेक्नोलॉजी शेयरों
श्रीकांत चौहान न्यू एज टेक्नोलॉजी शेयरों पर भी काफी बुलिश हैं। चौथी तिमाही में इनके नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। उनको लगता है कि आने वाले डेढ़ दो महीने में इन शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। इस सेगमेंट में इटरनल, लेंस कार्ट, होनासा और नायका जैसे शेयर काफी अच्छे लग रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।