Top Technical Picks: बाजार में चौतरफा तेजी, इन शेयरों का टेक्निकल सेटअप नजर आ रहा खास, हरगिज न चूके नजर

Top Technical Picks : बजाज फाइनेंस का शेयर चार्ट पर कमजोर है, लेकिन बेहद अहम सपोर्ट पर है। CHOLA FINANCE भी बेहद अहम सपोर्ट पर है। शेयर चार्ट पर थोड़ा कमजोर है। लेकिन अहम सपोर्ट पर है। SAIL में रिवर्सल के संकेत दिख रहे हैं। यह मेटल इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
Top Technical Picks : SAILमें रिवर्सल के संकेत दिख रहे हैं। यह मेटल इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 100 DMA सपोर्ट से रिवर्सल नजर आया है

Top Technical Picks : अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार में आज जोरदार तेजी लौटी है। 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,604.76 अंक या 2.23 प्रतिशत बढ़कर 73,552.31 पर और निफ्टी 468.65 अंक या 2.10 प्रतिशत बढ़कर 22,800.05 पर दिख रहा था। लगभग 3508 शेयरों में बढ़त दिख रही थी। वहीं, 359 शेयरों में गिरावट आई थी। जबकि, 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में सवाल ये है कि आज किन शेयरों और सेक्टरों पर फोकस करें?

टेक्निकल पैमाने पर खास नजर आ रहे ये शेयर

BAJAJ FINANCE: अहम सपोर्ट पर


बजाज फाइनेंस का शेयर चार्ट पर कमजोर है, लेकिन बेहद अहम सपोर्ट पर है। शेयर मार्च 2020 से चल रही ट्रेंडलाइन के सपोर्ट पर है। बजाज फाइनेंस ने कभी भी ये सपोर्ट नहीं तोड़ा है। अप्रैल सीरीज में 92% रोलओवर देखने को मिला है जो एक तिमाही में सबसे ज्यादा है। ओपन इंटरेस्ट एक साल के निचले स्तर पर है।

CHOLA FINANCE: बेहद अहम सपोर्ट पर

CHOLA FINANCE भी बेहद अहम सपोर्ट पर है। शेयर चार्ट पर थोड़ा कमजोर है। लेकिन अहम सपोर्ट पर है। शेयर कोविड के वक्त से चल रही ट्रेंड लाइन सपोर्ट पर है। चोला भी कभी भी कोविड ट्रेंडलाइन से नीचे नहीं गया है। RSI रीडिंग ओवरसोल्ड स्थिति में पहुंच गई है। अप्रैल सीरीज में 93% रोलओवर देखने को मिला है।

SAIL: रिवर्सल के संकेत

SAIL में रिवर्सल के संकेत दिख रहे हैं। यह मेटल इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 100 DMA सपोर्ट से रिवर्सल नजर आया है। शेयर 10 DEMA के पार निकला है और 20 DEMA भी करीब है। डिलिवरी वॉल्यूम 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 1.32 करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी। अप्रैल सीरीज में 94% रोलओवर नजर आया। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग दिखी।

PRESTIGE: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर

यह शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है, लेकिन अहम सपोर्ट पर है। शेयर 200 WMA के बेहद अहम सपोर्ट पर पहुंचा है। 8 हफ्ते से LOWER HIGHs., LOWER LOWs बने हैं। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली हुई है। भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अप्रैल सीरीज में 97% रोलओवर दिखा है। वायदा में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई है।

IDFC FIRST BANK: डेथ क्रॉसओवर

यह शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बना है। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। इसका भाव करीब एक साल के निचले स्तर पर है। अप्रैल सीरीज में 95% रोलओवर देखने को मिला है। वायदा में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई है।

 

Stock Market Strategy : मार्च का महीना रहा बहुत दर्दनाक, अनुज सिंघल से जानिए आगे के लिए क्या हो स्ट्रैटेजी

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।