Get App

Top Technical Picks: बाजार में चौतरफा तेजी, इन शेयरों का टेक्निकल सेटअप नजर आ रहा खास, हरगिज न चूके नजर

Top Technical Picks : बजाज फाइनेंस का शेयर चार्ट पर कमजोर है, लेकिन बेहद अहम सपोर्ट पर है। CHOLA FINANCE भी बेहद अहम सपोर्ट पर है। शेयर चार्ट पर थोड़ा कमजोर है। लेकिन अहम सपोर्ट पर है। SAIL में रिवर्सल के संकेत दिख रहे हैं। यह मेटल इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 12:53 PM
Top Technical Picks: बाजार में चौतरफा तेजी, इन शेयरों का टेक्निकल सेटअप नजर आ रहा खास, हरगिज न चूके नजर
Top Technical Picks : SAILमें रिवर्सल के संकेत दिख रहे हैं। यह मेटल इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 100 DMA सपोर्ट से रिवर्सल नजर आया है

Top Technical Picks : अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार में आज जोरदार तेजी लौटी है। 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,604.76 अंक या 2.23 प्रतिशत बढ़कर 73,552.31 पर और निफ्टी 468.65 अंक या 2.10 प्रतिशत बढ़कर 22,800.05 पर दिख रहा था। लगभग 3508 शेयरों में बढ़त दिख रही थी। वहीं, 359 शेयरों में गिरावट आई थी। जबकि, 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में सवाल ये है कि आज किन शेयरों और सेक्टरों पर फोकस करें?

टेक्निकल पैमाने पर खास नजर आ रहे ये शेयर

BAJAJ FINANCE: अहम सपोर्ट पर

बजाज फाइनेंस का शेयर चार्ट पर कमजोर है, लेकिन बेहद अहम सपोर्ट पर है। शेयर मार्च 2020 से चल रही ट्रेंडलाइन के सपोर्ट पर है। बजाज फाइनेंस ने कभी भी ये सपोर्ट नहीं तोड़ा है। अप्रैल सीरीज में 92% रोलओवर देखने को मिला है जो एक तिमाही में सबसे ज्यादा है। ओपन इंटरेस्ट एक साल के निचले स्तर पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें