Top Technical Picks : बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,397.66 अंक या 1.91 प्रतिशत गिरकर 71,736.66 पर और निफ्टी 440.40 अंक या 1.94 प्रतिशत गिरकर 22,239 पर दिख रहा था। लगभग 911 शेयरों में बढ़त आई थी। 2615 शेयरों में गिरावट आई थी और 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। ऑटो,फार्मा,PSU बैंक,प्राइवेट बैंक,मेटल और मीडिया 2-3% नीचे हैं।
निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों ही 2% से ज़्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं। NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयरों में HDFC बैंक,गणेशा इकोस्फेयर,V-Mart रिटेल,रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और गार्डन रीच शामिल हैं। ऐसे में आज कुछ शेयर टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे। इन शेयरों पर नजर रहनी चाहिए।
टेक्निकल चार्ट पर मजबूत नजर आ रहे ये शेयर
ONGC: ब्रेकआउट के कगार पर
ONGC का शेयर ब्रेकआउट के कगार पर है। रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइम फ्रेम पर CPSE इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। पिछले तीन हफ्ते से शेयर में तेजी का मोमेंटम बना हुआ है। स्टॉक 21 महीने के चैनल के ब्रेकआउट के कगार पर है। इसके भाव डेढ़ साल की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। तीन दिनों में करीब साढ़े पांच करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी है। 5 दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिल रही है।
वेदांता :तेजी का मोमेंटम लौटा
वेदांता मेटल के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 12 सत्रों के बाद शेयर 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ है। शेयर इंट्राडे में 50 DMA के ऊपर भी निकला है। OI एक साल के निचले स्तर पर है। 3 दिन में RSI 40 से बढ़कर 51 पहुंच गया है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।
अरबिंदो फार्मा: शानदार ब्रेकआउट
अरबिंदो फार्मा रिलेटिव स्ट्रेंथ पर फार्मा का सबसे मजबूत शेयर है। कल फार्मा में मुनाफावसूली रही लेकिन शेयर में जोरदार तेजी दिखी। 18 महीने के चैनल का ब्रेकआउट भी देखने को मिला है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। इसके भाव 16 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 में से 4 दिन लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग हुई है।
टेक्निकल चार्ट पर कमजोर नजर आ रहे ये शेयर
HDFC लाइफ: लोअर हाईज,लोअर लोज
यह स्टॉक चार्ट पर काफी कमजोर दिख रहा है। मजबूत बाजार में शेयर में कोई रिकवरी नहीं हुई है। 6 हफ्ते से शेयर में लोअर हाईज,लोअर लोज बने हैं। लगातार चौथे हफ्ते शेयर 200 WMA सपोर्ट के नीचे है। शेयर में जोरदार डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। शेयर करीब 22 महीने के निचले स्तर पर है। OI एक साल के ऊपरी स्तर पर है। वायदा में जोरदार शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है।
ब्लू स्टार: ट्राएंगल ब्रेकडाउन
तेजी के बाजार में भी शेयर बेहद कमजोर रहा है। 4 हफ्ते से शेयर में लोअर हाईज,लोअर लोज बन रहे हैं। वीकली चार्ट पर ट्राएंगल ब्रेकडाउन भी दिख रहा है। शेयर में 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। दो दिनों की लॉन्ग अनवाइंडिंग के बाद जोरदार शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है।
लोढ़ा: लोअर हाईज,लोअर लोज
इस शेयर का चार्ट पर बेहद कमजोर है। 6 हफ्ते से शेयर में लोअर हाईज,लोअर लोज बन रहे हैं। लगातार पांचवे हफ्ते शेयर 200 WMA के नीचे है। PCR एक तिमाही के निचले स्तर पर है। वीकली बेसिस पर 6 हफ्ते से शॉर्ट बिल्ड-अप या लॉन्ग कटे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।