Top Technical Picks: कमजोर बाजार में भी शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं किस्मत, न चूके नजर
Top Technical Picks: निफ्टी FMCG रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शॉर्ट टर्म में NSE का सबसे मजबूत सेक्टर है। FMCG शेयर वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वीकली रेशियो चार्ट पर तीन साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। निफ्टी FMCG इंडेक्स में 15 शेयर शामिल किए गए हैं
Top Technical Picks : रियल्टी शेयरों में जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। प्रेस्टीज एस्टेट्स में 200 WMA सपोर्ट से अच्छा रिवर्सल आया है। 4 महीने बाद शेयर 10 WEMA, 20 WEMA के ऊपर निकल रहा है
Top Technical Picks : IT शेयरों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा कमजोर होकर 24400 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी फ्लैट है। मिडकैप फ्लैट और स्मॉलकैप शेयर तेजी के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में करीब 4% का उछाल देखने को मिल रहा है। IT के बाद प्राइवेट बैंक और NBFCs में बिकवाली ज्यादा है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट कमजोर हुए हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट शेयरों में भी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। लेकिन चुनिंदा मेटल,डिफेंस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी आई है।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर और सेक्टर
निफ्टी FMCG/निफ्टी रेशियो चार्ट
निफ्टी FMCG रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शॉर्ट टर्म में NSE का सबसे मजबूत सेक्टर है। FMCG शेयर वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वीकली रेशियो चार्ट पर तीन साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। निफ्टी FMCG इंडेक्स में 15 शेयर शामिल किए गए हैं।
UNITED SPIRITS: शानदार ब्रेकआउट
यूनाइटेड स्पिरिट FMCG इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। शेयर में 4 दिनों से HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। एक ही कैंडल में 50 DMA, 100 DMA और 200 DMA पार हो गया है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। 4 दिनों से वायदा में जोरदार शॉर्ट-कवरिंग आई है।
BRITANNIA: शानदार मोमेंटम
ब्रिटानिया में पिछले तीन हफ्ते से जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 100 WMA के सपोर्ट से खरीदारी दिखी है। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 50 WMA पार हो रहा है। डेली चार्ट पर 200 DMA पार करने के कगार पर है। भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
BAJAJ FINANCE: तेजी का मोमेंटम
बजाज फाइनेंस निफ्टी फिन सर्विसेस इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 3 हफ्ते HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बन रहा है। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 10 WEMA पार हो रहा है। भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंचे हैं। OI एक साल के निचले स्तर पर है। पिछले 4 में से 3 दिन वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट-कवरिंग हुई है।
TATA POWER: गोल्डन क्रॉसओवर
शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम है। 5 दिनों से HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बन रहा है। डेली चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर बना है। 50 DMA ने 200 DMA को नीचे से पार किया है। भाव एक साल की ऊंचाई पर पहुंचे हैं। 7 सत्रों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग या लॉन्ग बने हैं।
PRESTIGE ESTATES: शानदार रिवर्सल
रियल्टी शेयरों में जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। प्रेस्टीज एस्टेट्स में 200 WMA सपोर्ट से अच्छा रिवर्सल आया है। 4 महीने बाद शेयर 10 WEMA, 20 WEMA के ऊपर निकल रहा है। भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंचे हैं। तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई।
SUPREME INDUSTRIES: चार्ट पर कमजोर
शेयर चार्ट पर काफी कमजोर है। यह 10 WEMA, 20 WEMA के नीचे कारोबार कर रहा है। सुप्रीम 200 WMA का बेहद अहम सपोर्ट भी तोड़ रहा है। दो हफ्ते से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। पिछले 4 में से तीन दिन वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।