Top Technical Picks : रिलायंस की कमजोरी ने बाजार पर प्रेशर बनाया है। अच्छी रिकवरी दिखाने के बाद मार्केट फिसल गया है। निफ्टी करीब 100 अंक टूटकर 22700 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी ऊपर से फिसला है। मिडकैप स्माॉलकैप भी फिसले हैं। वोलैटिलिटी इंडिया VIX 4% ऊपर दिख रहा है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 304.96 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 73,014.59 पर और निफ्टी 83.20 अंक या 0.37 फीसदी गिरकर 22,629.90 पर दिख रहा था।
टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर
नॉन-सिक्लिकल कंज्यूमर इंडेक्स/निफ्टी रेशियो चार्ट
नॉन-सिक्लिकल कंज्यूमर रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। इस सेक्टर के शेयर वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रेशियो चार्ट पर 7 महीने का ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस पार हो रहा है। निफ्टी नॉन-सिक्लिकल कंज्यूमर इंडेक्स में 30 शेयर शामिल किए गए हैं।
DMART रिलेटिव स्ट्रेंथ पर पर नॉन-सिक्लिकल कंज्यूमर इंडेक्स का बेहद मजबूत शेयर है। 20 WEMA पार करते ही शेयर में जोरदार ब्रेकआउट देखने को मिला है। एक ही कैंडल में 50 WMA, 100 WMA और 200 WMA भी पार हुआ है। 2 हफ्ते से 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। इसके भाव एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर पहुंच गए हैं। वायदा में पिछले 3 सत्रों से शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिल रही है।
मैरिको भी नॉन-सिक्लिकल कंज्यूमर इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों से एक है। 200 DMA के सपोर्ट से शेयर में शानदार रिवर्सल देखने को मिला है। एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA, 100 DMA भी पार हो गया है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा की डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। इसका भाव और PCR एक महीने की ऊंचाई पर है। दो दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
ADANI POWER: हायर हाईज और हायर लोज
ADANI POWER में तेजी का जोरदार मोमेंटम कायम है। 4 हफ्ते से शेयर में HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बन रहे हैं। 6 महीने के चैनल का भी ब्रेकआउट देखने को मिला है। शेयर में जोरदार डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। 2 दिनों में 4.7 करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी है। वायदा में भी लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
DIVIS LAB: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर शेयर
DIVIS LAB चार्ट पर कमजोर नजर आ रहा है। 5 हफ्ते से LOWER HIGHs, LOWER LOWs बने हैं। शेयर 100 WMA का अहम सपोर्ट बचाने में कामयाब रहा है। दो साल बाद शेयर 100 WMA के अहम सपोर्ट पर आया है। इसके भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर हैं। 5 दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप या लॉन्ग कटे हैं।
BIOCON: ट्राएंगल ब्रेकडाउन
BIOCON में ट्राएंगल ब्रेकडाउन देखने को मिला है। शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। 4 हफ्ते से शेयर में गिरावट दिख रही है। वीकली चार्ट पर ट्राएंगल ब्रेकडाउन दिखा है। 4 हफ्ते से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिल रही है। इसका भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर है। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।
SBI CARDS: लोअर हाइज, लोअर लोज
SBI CARDS चार्ट पर बेहद कमजोर है। इसमें 5 हफ्ते से LOWER HIGHs, LOWER LOWs बने हैं। शेयर 10 हफ्ते से 200 WMA के नीचे कायम है। शेयर में डिलिवरी बिकवाली नजर आ रही है। शेयर जून 2020 के निचले स्तर पर पहुंच गया है। 4 दिनों से लॉन्ग कटे या शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।