Top Technical Picks : ऊपरी स्तरों से फिसला बाजार, टेक्निकल चार्ट पर मजबूत दिख रहे इन शेयरों पर रहे नजर

Top Technical Picks: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। कंज्यूमर शेयर वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। कैपिटल मार्केट शेयरों में जोरदार मोमेंटम बना है। शेयर में दूसरे हफ्ते भी अच्छी तेजी देखने को मिली है

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
Top Technical Picks : PI INDUSTRIES में बड़ी गिरावट के बाद रिवर्सल की कोशिश हो रही है। पिछले साल नवंबर के बाद 10 WEMA पार हो रहा है

Top Technical Picks : अच्छी शुरुआत के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। सेंसेक्स-निफ्टी एक दम सपाट हो गए हैं। फिलहाल निफ्टी 5 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24230 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 15 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 78,110 के आसपास कारोबार कर रहा है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेक्टर्स की बात करें तो बैंक,IT और मेटल सेक्टर में 0.5-1% की बढ़त हुई है।

टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर

NYKAA: तेजी का मोमेंटम


NYKAA में तीन हफ्ते से तेजी का मोमेंटम कायम है। इसमें 50 WMA के सपोर्ट से खरीदारी लौटी है। शेयर 20 WEMA के भी पार निकल गया है। करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम। भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पिछले 10 में से 8 सत्र में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।

360 ONE WAM: ब्रेकआउट की कोशिश

कैपिटल मार्केट शेयरों में जोरदार मोमेंटम बना है। शेयर में दूसरे हफ्ते भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। शेयर 10 WEMA और 100 WMA पार कर रहा है। 20 WEMA भी पार करने के कगार पर है। 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। OI एक तिमाही की ऊंचाई पर है। वायदा में पिछले 4 दिनों से लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

FORTIS HEALTHCARE: लौटा मोमेंटम

फोर्टिस हेल्थकेयर में तेजी का मोमेंटम लौट रहा है। यह 20 WEMA और 50 WEMA पार करने के कगार पर है। इसमें दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स/निफ्टी रेशियो चार्ट

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। कंज्यूमर शेयर वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। यह इंडेक्स रेशियो चार्ट पर करीब डेढ़ साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 13 शेयर शामिल किए गए हैं।

DIXON TECH: रिवर्सल की कोशिश

डिक्शन टेक रिलेटिव स्ट्रेंथ पर कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 200 WMA सपोर्ट के करीब से अच्छा रिवर्सल दिख रहा है। शेयर 10 WEMA के ऊपर निकल रहा है। पिछले साल 6 अक्तूबर के बाद पहली बार शेयर 10 WEMA के ऊपर आया है। पिछले तीन हफ्ते से इसमें अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

CROMPTON: रिवर्सल के संकेत

बड़ी गिरावट के बाद शेयर में रिवर्सल की कोशिश दिख रही है। 7 हफ्ते बाद शेयर फिर 10 WEMA के ऊपर निकल रहा है। कल 5 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम नजर आया। OI एक तिमाही के निचले स्तर पर है। वायदा में अच्छी शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

लेंसकार्ट पर 'बिंदी-तिलक' का बवाल, धार्मिक भेदभाव के आरोपों में घिरी कंपनी

PI INDUSTRIES: शानदार डिलिवरी वॉल्यूम

PI INDUSTRIES में बड़ी गिरावट के बाद रिवर्सल की कोशिश हो रही है। पिछले साल नवंबर के बाद 10 WEMA पार हो रहा है। शेयर 20 WEMA के करीब तक पहुंच गया है। 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। शेयर के भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।