Top Technical Picks : अच्छी शुरुआत के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। सेंसेक्स-निफ्टी एक दम सपाट हो गए हैं। फिलहाल निफ्टी 5 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24230 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 15 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 78,110 के आसपास कारोबार कर रहा है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेक्टर्स की बात करें तो बैंक,IT और मेटल सेक्टर में 0.5-1% की बढ़त हुई है।
