Top Technical Picks : पश्चिम एशिया संकट ने बाजार को डरा दिया है। 11.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,821.18 अंक या 2.44 प्रतिशत गिरकर 72,711.78 पर और निफ्टी 586.60 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरकर 22,527.90 दिख रहा था। अगले 30 दिनों में बाज़ार की संभावित वोलैटिलिटी पैमाना, भारत का इक्विटी वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX लगभग 15% बढ़कर 26.1 पर पहुंच गया है। जो जून 2024 की शुरुआत के बाद से इसका उच्चतम स्तर है।
