Top technical picks : बाजार में लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी, शानदार टेक्निकल चार्ट वाले इन शेयरों पर रहे नजर
Top technical picks : IT के अलावा ऑटो,केमिकल,कैपिटल गुड्स और कैपिटल मार्केट में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। चारों सेक्टर इंडेक्स 1.25 से 1.5 फीसदी चले हैं, ऑटो में M&M,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और भारत फोर्ज 2 फीसदी चढ़े हैं। वहीं मेटल शेयरों में आज हल्का दबाव है
Top Technical Picks : PFC में तेजी का मोमेंटम लौट रहा है। डेली चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर बन रहा है। 50 DMA ने 200 DMA को नीचे से पार किया है
Top technical picks : बाजार में लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 100 अंक चढ़कर 23700 के पास नजर आ रहा है। इंफोसिस,रिलायंस,TCS और L&T ने बाजार में जोश भरा है। हालांकि बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है।मिडकैप और स्मॉलकैप में आज जोरदार तेजी है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5 फीसदी फिसलकर 19 के नीचे आ गया है। बाजार की सबसे कमजोर कड़ी IT में शानदार रिकवरी आई है। इसमें लगातार 6 दिनों की गिरावट का सिलसिला थम गया है। आईटी इंडेक्स करीब 3 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के टॉप-5 गेनर्स में 4 शेयर IT सेक्टर से हैं। साथ ही सभी मिडकैप IT भी दौड़े है। CLSA इस पूरे सेक्टर पर बुलिश है।
IT के अलावा ऑटो,केमिकल,कैपिटल गुड्स और कैपिटल मार्केट में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। चारों सेक्टर इंडेक्स 1.25 से 1.5 फीसदी चले हैं, ऑटो में M&M,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और भारत फोर्ज 2 फीसदी चढ़े हैं। वहीं मेटल शेयरों में आज हल्का दबाव है।
रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शॉर्ट टर्म में निफ्टी के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। निफ्टी ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स शेयर डेली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रेश्यो चार्ट पर एक साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स इंडेक्स में 30 शेयर शामिल किए गए हैं।
TVS MOTORS: अच्छा रिवर्सल
रिलेटिव स्ट्रेंथ पर निफ्टी ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 200 DMA सपोर्ट से शेयर में अच्छा रिवर्सल दिख रहा है। दो दिन बाद ही शेयर 200 DMA के ऊपर आने में कामयाब रहा है। इसमें दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। RSI रीडिंग 30 से बढ़कर 40 के पार निकल गई है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग के बाद कल अच्छा लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया।
SONA BLW: जोरदार डिलिवरी वॉल्यूम
200 DMA सपोर्ट पर जोरदार खरीदारी हुई है। एक ही कैंडल में 50 DMA, 100 DMA पार हो गया है। कल 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। RSI रीडिंग 36 से बढ़कर 46 के पार निकली है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग के बाद कल अच्छा लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया।
PFC: गोल्डन क्रॉसओवर
PFC में तेजी का मोमेंटम लौट रहा है। डेली चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर बन रहा है। 50 DMA ने 200 DMA को नीचे से पार किया है। करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। दो दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।
TATA ELXSI: लोअर हाईज, लोअर लोज
ये शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। 4 हफ्ते से LOWER HIGHs, LOWER LOWs बने हैं। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। भाव 4.5 साल के निचले स्तर पर है। वायदा में 5 दिनों से शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।
OFSS: MAKE OR BREAK
ये शेयर चार्ट पर कमजोर है, लेकिन अहम सपोर्ट पर है। शेयर 200 WMA के बेहद अहम सपोर्ट पर आ गया है। साढ़े तीन साल में पहली बार शेयर 200 WMA सपोर्ट पर आया है। तीन हफ्ते से डिलिवरी बिकवाली नजर आई है। भाव दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 5 दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आ रहा है।
यह शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। 4 हफ्ते से LOWER HIGHs, LOWER LOWs बने हैं। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। भाव एक साल के निचले स्तर पर है। पिछले 5 में से 4 दिन वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।