Top Technical Picks: टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे ये शेयर और सेक्टर,इनसे हरगिज न चूके नजर

Top Technical Picks: रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर निफ्टी हेल्थकेयर सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। हेल्थकेयर शेयर मंथली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इसमें रेश्यो चार्ट पर 27 महीने के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
Technical Picks : ICICI PRU चार्ट पर बेहद कमजोर है। 4 हफ्ते से शेयर में LOWER HIGHs, LOWER LOWs बने। शेयर 200 WMA के नीचे फिसल गया है

Stock Market news : पश्चिम एशिया में युद्ध विराम पर सस्पेंस और क्रूड की ऊंची कीमतों से बाजार में बिकवाली आई है। निफ्टी करीब 300 प्वाइंट फिसलकर 23000 के नीचे चला गया है। RIL, HDFC बैंक, L&T और SBI ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 1000 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 8% उछलकर 26 के पार निकल गया है।

टेक्निकल चार्ट पर खास दिख रहे शेयर और सेक्टर

निफ्टी हेल्थकेयर


रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर निफ्टी हेल्थकेयर सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। हेल्थकेयर शेयर मंथली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इसमें रेश्यो चार्ट पर 27 महीने के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 20 शेयर शामिल किए गए हैं।

SYNGENE: हेल्थकेयर में सबसे मजबूत

SYNGENE शॉर्ट टर्म में हेल्थकेयर इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। बड़ी गिरावट के बाद शेयर में अच्छा रिवर्सल आया है। शेयर 10 DEMA के ऊपर निकल गया है। यह शेयर 7 जनवरी के बाद पहली बार 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ है। बुधवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग आई है।

LAURUS LABS: लौटा तेजी का मोमेंटम!

शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA, 100 DMA पार हो गया है। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी आई। 3 दिनों में RSI रीडिंग 36 से बढ़कर 53 पर पहुंच गई है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

SRF: रिवर्सल के संकेत

SRF में दो दिनों से रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। शेयर 10 DEMA के पार निकल गया है। 11 फरवरी के बाद यह पहली बार 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

DMART: शानदार ब्रेकआउट

शेयर में जोरदार प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। एक ही कैंडल में 20 DEMA,50 DMA,100 DMA पार हो गया है। बुधवार को 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली है। 3 दिनों में RSI 36 से बढ़कर 55 पर पहुंच गया है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

GAIL: लोअर हाईज, लोअर लोज

चार्ट पर शेयर बेहद कमजोर है। 4 हफ्ते से शेयर में LOWER HIGHs, LOWER LOWs बने हैं। शेयर 200 WMA के नीचे फिसल गया है। 4 हफ्तों से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। 4 हफ्तों से वायदा में लॉन्ग कटे या शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है।

ICICI PRU: चार्ट पर बेहद कमजोर

ICICI PRU चार्ट पर बेहद कमजोर है। 4 हफ्ते से शेयर में LOWER HIGHs, LOWER LOWs बने। शेयर 200 WMA के नीचे फिसल गया है। 5 हफ्ते से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। 4 हफ्तों से वायदा में लॉन्ग कटे या शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है।

 

 

Trading strategy : दो दिन की तेजी ने तोड़ा दम, 300 अंक टूटा निफ्टी, जानिए इंडेक्स में क्या हो कमाई की रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।