Top Technical Picks: शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत, न चूके नजर
Top Technical Picks: न्यू एज कंजम्प्शन रिलेटिव स्ट्रेंथ के पैमाने पर NSE के मजबूत सेक्टर्स में से एक है। न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स के शेयर वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। NAM INDIA रिलेटिव स्ट्रेंथ पर न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 50 WMA सपोर्ट से शेयर में अच्छा रिवर्सल दिख रहा है
Top Technical Picks : विशाल मेगामार्ट में लगातार चौथी हफ्ते तेजी का मोमेंटम देखने को मिला। 20 अक्तूबर के बाद शेयर 10 WEMA के पार गया है। शेयर 20 WEMA के पार निकलने के कगार पर है
Top Technical Picks: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत पर अनिश्चतता से बाजार में कंसॉलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 24300 के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी आज बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में आज नरमी है। INDIA VIX में 6% से ज्यादा का उछाल दिखा है। रियल्टी शेयरों में आज सबसे ज्यादा दबाव है। रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। साथ ही मेटल,ऑटो और केमिकल सेक्टर भी करीब एक फीसदी नीचे हैं। वहीं सरकारी बैंक और कैपिटल गुड्स में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।
टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर
न्यू एज कंजम्प्शन/निफ्टी रेशियो
न्यू एज कंजम्प्शन रिलेटिव स्ट्रेंथ के पैमाने पर NSE के मजबूत सेक्टर्स में से एक है। न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स के शेयर वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रेशियो चार्ट पर इंडेक्स 9 महीने के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स में 75 शेयर शामिल किए गए हैं।
NAM INDIA: न्यू एज कंजम्पशन में बेहद मजबूत
NAM INDIA रिलेटिव स्ट्रेंथ पर न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 50 WMA सपोर्ट से शेयर में अच्छा रिवर्सल दिख रहा है। शेयर 20 WEMA के ऊपर भी निकला है। शेयर तेजी के मोमेंटम में नए शिखर पर पहुंचा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। पिछले 8 में से 7 दिन वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।
AMBER ENTERPRISES: जोरदार रिवर्सल
शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। 100 WMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी आई है। शेयर 20 WEMA और 50 WEMA के पार दिख रहा है। शुक्रवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। इस भाव एक महीने की ऊंचाई पर हैं। पिछले 5 में से 4 दिन शॉर्ट-कवरिंग या लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।
रिलेटिव स्ट्रेंथ पर FMCG इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। तीन हफ्ते से शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम है। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 50 WMA और 200 WMA पार हुआ है। करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। 11 सत्र में RSI रीडिंग 34 से बढ़कर 70 पर पहुंची है। पिछले 7 में से 6 सत्र में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट-कवरिंग आई है।
VISHAL MEGA MART: तेजी का मोमेंटम
विशाल मेगामार्ट में लगातार चौथी हफ्ते तेजी का मोमेंटम देखने को मिला। 20 अक्तूबर के बाद शेयर 10 WEMA के पार गया है। शेयर 20 WEMA के पार निकलने के कगार पर है। 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। भाव एक तिमाही की ऊंचाई पर पहुंचे हैं। वायदा में तीन दिनों से लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।
PREMIER ENERGIES: चैनल ब्रेकआउट
शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिला है। 6 हफ्ते से HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। 16 महीने के चैनल का ब्रेकआउट देखने को मिला है। 14 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। भाव एक साल की ऊंचाई पर हैं। पिछले 5 में से 4 दिन शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बने हैं।
COCHIN SHIPYARD: हायर हाईज, हायर लोज
शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। 3 हफ्ते से HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। 10 WEMA के बाद शेयर 20 WEMA के ऊपर निकला है। भाव और वॉल्यूम एक तिमाही की ऊंचाई पर हैं। करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। पिछले 9 में से 8 दिन वायदा में लॉन्ग बने हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।