Get App

Top Technical Picks : कमजोर बाजार में भी शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इन शेयरों में हो सकती है कमाई, इनसे न चूके नजर

Top Technical Picks: अनुज सिंघल का कहना है कि कल इंडिया VIX में 7% की बड़ी गिरावट आई। इंडिया VIX अगर 14 के नीचे सेटल हो तो बड़ी तेजी संभव है। बाजार ने कल इतने खराब सेटअप में भी गैप फिल नहीं किया। बाजार में प्राइस एक्शन की सबसे ज्यादा अहमियत होती है। 23,300-24,000 निफ्टी की एक रेंज रही है। पिछले मंगलवार हम 24,089 तक गए और वहां से फिसले

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 11:42 AM
Top Technical Picks : कमजोर बाजार में भी शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इन शेयरों में हो सकती है कमाई, इनसे न चूके नजर
Top Technical Picks : अनुज सिंघल का कहना है कि लार्ज कैप IT में अभी भी दिक्कतें हैं। खास तर पर विप्रो और HCL टेक जैसी कंपनियां,जहां नतीजे खराब थे। रैली में लार्ज कैप IT में पोजिशन हल्की करें

Top Technical Picks: क्रूड में उछाल और FIIs की लगातार बिकवाली से बाजार के सेंटिमेंट खराब हो गए हैं। निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर 23300 के नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स करीब 750 अंक टूटा है। बैंक निफ्टी भी करीब 1 फीसदी टूटा है। मिडकैप और स्मॉल शेयरों का भी बुरा हाल है। एक्सेंचर के डाउनग्रेड से IT का सेंटिमेंट बिगड़ा है। तीन दिनों की तेजी के बाद आज बड़ा एक्सिडेंट हुआ है। IT इंडेक्स करीब 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वही TCS,विप्रो और टेक महिंद्रा 5-6 फीसदी टूककर निफ्टी के टॉप लूजर में शामिल हैं। IT के साथ ही रियल्टी और कैपिटल गुड्स में भी दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स फीसदी फिसले हैं। साथ ही FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में भी गिरावट दिख रही है। वहीं कैपिटल गुड्स के चुनिंदा शेयरों में खरीदारी आई है।

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के पसंदीदा शेयर

मेटल/निफ्टी रेशियो चार्ट

मेटल रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। मेटल शेयर मंथली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। 14 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस का ब्रेकआउट हुआ है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 15 शेयर शामिल किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें