Get App

Top 10 trading ideas: निफ्टी न्यू हाई के लिए तैयार, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Top 10 trading ideas: निफ्टी ने वीकली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो को साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया है। ये निचले स्तरों से आ रही सपोर्ट बेस्ट खरीदारी का संकेत है। पिछले हफ्ते निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 129 अंकों की बढ़त के साथ 17582 के स्तर पर स्थित 200-day EMA से थोड़ा ऊपर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में 17700-17800 को स्तर पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 10:49 AM
Top 10 trading ideas: निफ्टी न्यू हाई के लिए तैयार, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
Top 10 trading ideas:ट्रेंट में 1240 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें

Top 10 trading ideas: पिछले हफ्ते के दबाव से उबरते हुए 3 मार्च 2022 को खत्म हुए हफ्ते में बाजार 0.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। शुक्रवार को बाजार में आई 1.5 फीसदी की तेज रैली से बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो को साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया है। ये निचले स्तरों से आ रही सपोर्ट बेस्ट खरीदारी का संकेत है। पिछले हफ्ते निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 129 अंकों की बढ़त के साथ 17582 के स्तर पर स्थित 200-day EMA से थोड़ा ऊपर बंद हुआ।

बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में 17700-17800 को स्तर पर (5 and 21 EMA) पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी ये बाधा पार कर लेता है तो फिर इसके लिए 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर अगली बाधा होगी। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17400-17255 के जोन में सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

दिग्गजों के सुझाए टॉप 10 ट्रेडिंग आइडियाज जिनमें 3-4 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की टॉप ट्रेडिंग पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें