Get App

Top Trading Ideas : 23817 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में 23867-23909 के टारगेट मुमकिन, आज इन दो शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Top Trading Ideas : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23721-23786/23817 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23867-23909 पर है। इसके लिए पहला बेस 23476-23530 पर और बड़ा बेस 23390-23433 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 21, 2026 पर 9:49 AM
Top Trading Ideas : 23817 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में 23867-23909 के टारगेट मुमकिन, आज इन दो शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Top Trading Ideas : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53878-54055 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54214-54451/54577 पर है। इसके लिए पहला बेस 53067-53331 पर और बड़ा बेस 52611/52737-52923 पर है

Top Trading Ideas : कच्चे तेल में तेज गिरावट और US बॉन्ड यील्ड में नरमी से ग्लोबल बाजारों में जोश लौट आया है। गिफ्ट निफ्टी में 125 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी। अमेरिकी बाजार भी कल तीन दिनों की गिरावट से उबरते दिखे। NVIDIA के उम्मीद से बेहतर रिजल्ट से नैस्डैक में 1.5 फीसदी से ज्यादा का उछाल ला दिया। डाओ जोंस और S&P में भी जोरदार तेजी रही। ईरान से जल्द समझौते को लेकर ट्रंप के बयान से कच्चे तेल में 5 फीसदी की गिरावट आई है। पश्चिम एशिया से ऑयल सप्लाई बढ़ने की उम्मीद से ब्रेंट 105 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया है। उधर सोने और चांदी में मजबूती दिखी है। कॉमेक्स गोल्ड 4,500 डॉलर प्रति औंस के ऊपर आ गया है।

आज क्या हो रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23721-23786/23817 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23867-23909 पर है। इसके लिए पहला बेस 23476-23530 पर और बड़ा बेस 23390-23433 पर है। कल 23410-23390 जोन से तेज रिवर्सल आया,ऊपर के टारगेट लगभग टेस्ट हुए। FIIS की कैश में बिकवाली देखने को मिली। इंडेक्स/स्टॉक फ्यूचर्स में इन्होंने शॉर्ट किया,नेट शॉर्ट 2.2 लाख पर रहा। घरेलू फंड की ओर से सपोर्ट मिला। निफ्टी की ब्रेथ बैंलेंस्ड रही। RIL ने काम किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें