Top Trading Picks : कल की तेजी के बाद बाजार आज सपाट दिख रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर बाजार के ओवरऑल स्ट्रक्चर को देखें तो इसने 8-9 दिन का एक बड़ा कंसोलीडेशन किया था। यह कंसोलीडेशन 24800-24300 के बीच हुआ है। ऐसा लगता है कि बाजार ये 500 अंकों का गैप भरने की कोशिश करेगा। निफ्टी में आगे हमें 24800 का स्तर देखने को मिल सकता है। इस तेजी में ब्रॉडर मार्केट का ज्यादा योगदान रहेगा। इसको ध्यान में रखते हुए हमारा फोकस मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर होना चाहिए। इस समय लार्ज कैप की तुलना में मिड और स्मॉल कैप ज्यादा बेहतर दिख रहे हैं।
