Top Trading Picks : कमजोर बाजार में भी करनी है कमाई तो चार्ट पर शानदार नजर आ रहे इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Top Trading Picks :मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार में मोमेंटम काफी कमजोर दिख रहा है। लोअर हाईज लोअर लोज का स्ट्रक्चर तो जरूर है पर गिरावट में भी वो मोमेंटम नहीं है जो एक बेरिश मार्केट में देखने को मिलता है। ऐसे में आज भी बाजार में एक रेंज बाउंड सेशन देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 10:33 AM
Top Trading Picks : अरुण कुमार मंत्री की आज की दो टॉप पिक्स हैं। इन दोनों में ही उनकी खरीदारी की सलाह है। उनका पहला स्टॉक है CG पावर

Top Trading Picks : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में लगातार सातवें दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 70 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 24100 के करीब आ गया है। हालांकि बैंक निफ्टी में 57000 के अहम सपोर्ट से रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज नीचे कारोबार करते दिख रहे हैं। डिफेंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसले हैं। साथ ही केमिकल,मेटल और रियल्टी में भी दबाव है। वहीं दूसरी ओर FMCG और तेल गैस शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल, कहां हो सकती है कमाई?

मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार में मोमेंटम काफी कमजोर दिख रहा है। लोअर हाईज लोअर लोज का स्ट्रक्चर तो जरूर है पर गिरावट में भी वो मोमेंटम नहीं है जो एक बेरिश मार्केट में देखने को मिलता है। ऐसे में आज भी बाजार में एक रेंज बाउंड सेशन देखने को मिल सकता है। जिस हिसाब से सीएएस की सेटलमेंट नीचे आई, कल का सेशन थोड़ा पेनफुल था। मार्केट सभी मूविंग एवरेजेज के नीचे ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है। पर हमें एक दिन का बेनिफिट ऑफ डाउट जरूर देना चाहिए क्योंकि ओवरऑल ट्रेंड अभी भी न्यूट्रल है। ऐसे में कहीं ना कहीं मार्केट हमें 24,50-24,000 के लेवल होल्ड करता हुआ नजर आ सकता है। हमें शायद ऊपर की ओर रिकवरी भी देखने को मिल सकती है। चूंकि मार्केट अभी मेजर सपोर्ट पर है इसलिए शॉर्ट करने की सलाह नहीं होगी। जब तक निफ्टी 24,000 का लेवल होल्ड कर रहा है तब तक मार्केट में बाय ऑन डिप्स की ही स्ट्रेटजी बनानी चाहिए। ऊपर में इसमें 24,300-24,350 के इमीडिएट टारगेट्स हासिल होते दिख सकते हैं।


बैंक निफ्टी पर राय

अरुण कुमार मंत्री की इसी तरह की राय बैंक निफ्टी पर भी है। उनका मानना है कि बैंक निफ्टी के लिए 56,800 पर मजबूत सपोर्ट है। बैंक निफ्टी में भी अगर आपको माइनर डिप मिलता है तो आज के सेशन में लॉन्ग करना चाहिए। अगर यह 57,000 के आसपास भी मिलता है तो बाय ऑन डिप्स करके चल सकते हैं। 56,800 का नीचे में स्टॉप लॉस लगाएं और 57,400 और 57,500 ये दो टारगेट आ सकते हैं। फिलहाल मार्केट को एक दिन का बेनिफिट ऑफ डाउट जरूर देना चाहिए। आज के सेशन में अगर बाय ऑन डिप्स की स्ट्रेटजी के साथ चलेंगे तो अच्छा पैसा बन सकता है।

Trading Ideas:निफ्टी का नियर टर्म टेक्निकल स्ट्रक्चर कमजोर, ये दो फाइनेंशियल शेयर सुस्त बाजार में भी करा सकते हैं भरपूर कमाई

अरुण कुमार मंत्री की टॉप पिक्स

अरुण कुमार मंत्री की आज की दो टॉप पिक्स हैं। इन दोनों में ही उनकी खरीदारी की सलाह है। उनका पहला स्टॉक है CG पावर। इस स्टॉक में एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट नजर आ रहा है। हालांकि, कल स्टॉक में एक ठंडापन नजर आया क्योंकि मार्केट में ओवरऑल प्रेशर था। पर CG पावर का स्ट्रक्चर काफी मजबूत है। अगर यह शेयर 890-892 के आसपास मिलता है तो इसमें 880 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 912 रुपए तक के टारगेट्स के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

इनका दूसरा स्टॉक डिफेंस सेक्टर से है। डिफेंस में काफी शानदार मोमेंटम नजर आ रहा है। जीआरएससी (Garden Reach Shipbuilders & Enginers) में एक रेंज ब्रेकआउट हुआ है। जीआरएससी को खरीदने की सलाह है। 2680 रुपए के पास मिलता है तो इस स्टॉक में 2647 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2748 रुपए तक के टारगेट्स के लिए खरीदारी की जा सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।