Trading Ideas : 19 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले है। ऑटो,मेटल,पावर,एनर्जी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के कारण निफ्टी 24100 के स्तर के नीचे पहुंच गया है। निफ्टी पर HCL टेक,इंफोसिस,एटरनल,विप्रो और टेक महिंद्रा में बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि हिंडाल्को,बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व,M&M और टाटा स्टील में गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल निफ्टी 75 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 24,080 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 235 अंक यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 77000 के आसपास दिख रहा है।
एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का कहना है कि बाजार का नियर टर्म टेक्निकल स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है। ऐसे में निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव बने रहने की संभावना है। निफ्टी के लिए 24,250–24,300 के स्तर पर सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी 24,400 के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें 24,500–24,600 के ओर की रिकवरी शुरू हो सकती है। ऐसा होने तक,रिकवरी की कोशिशों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है।
वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 24,150 पर सपोर्ट है। यह सपोर्ट कायम न रह पाने पर बिकवाली तेज हो सकती है और इंडेक्स 24,000–23,800 की ओर जा सकता है। निफ्टी में और गिरावट को रोकने के लिए इसका 24,000 के ऊपर टिके रहना जरूरी है। ऐसे में नियर टर्म ट्रेंड सतर्क से लेकर मंदी वाला बना हुआ है।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24278-24311 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24369-24417/24467 पर है। इसके लिए पहला बेस 24031/24089-23978 पर और बड़ा बेस 23855-23910 पर है।
मंगलवार को बैंक निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ और इसका कंसोलिडेशन का दौर जारी रहा। पिछले 10 ट्रेडिंग सेशन में यह इंडेक्स 57,119 और 58,077 के दायरे में ही घूमता रहा है,जिससे पता चलता है कि इसमें किसी खास दिशा में बढ़ने की कोई साफ चाल नहीं दिख रही है।
SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि 57,500–57,600 का जोन, जहां अभी 20 डे EMA है,निकट भविष्य में बैंक निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम करेगा।
नीचे की तरफ 56,900–56,800 के जोन में अहम सपोर्ट है, जो 100-डे EMA के साथ मेल खाता है। रेजिस्टेंस जोन के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट या सपोर्ट जोन के नीचे ब्रेकडाउन से इंडेक्स की अगली चाल तय होगी और इससे बैंक निफ्टी में एक लंबे समय तक चलने वाला ट्रेंड शुरू हो सकता है।
सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 57437-57650 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57789-57910 पर है। इसके लिए पहला बेस 56923-57040 पर और बड़ा बेस 56640/56756-57510 पर है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी L&T Finance में 320 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 330 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, मैक्स फाइनेंशियल्स में 1580 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1600 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।