Trading Plan : बाजार बिना किसी साफ दिशा के दायरे में फंसा, उछाल में बिकवाली की रणनीति कर सकती है काम
Trading Plan : आशीष क्याल का कहना है कि पिछले 12 ट्रेडिंग सेशन से निफ्टी अपने पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद नहीं हुआ है,जिससे पता चलता है कि बाजार में तेजी का कोई संकेत नहीं है। फिलहाल, 24,103-24,050 के स्तर की ओर जाने के लिए होने वाले पुलबैक (हल्की बढ़त)का इस्तेमाल बिकवाली के लिए किया जा सकता है। वहीं,ऊपर की तरफ 24,330 सबसे करीबी रेजिस्टेंस है
Trading Plan:आशीष क्याल के मुताबिक बैंक निफ्टी बिना किसी साफ दिशा के कंसोलिडेशन के दौर में फंसा हुआ है। अगर बड़े बैंकिंग शेयरों के सपोर्ट से यह 58,000–58,250 के लेवल को पार करके ऊपर जाता है,तो नई खरीदारी शुरू हो सकती है
Trading Plan : लगातार छह ट्रेडिंग सेशन से जारी बिकवाली के बाद आज बाजार में वापसी की कोशिश हो सकती है। हालांकि,यह वापसी कितनी टिकाऊ होगी इस पर नजरें बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि मंदी का रुझान धीरे-धीरे मज़बूत हो रहा है। अगर मार्केट में रिकवरी आती है तो निफ्टी को 24,200–24,300 के जोन में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। अगर निफ्टी इस दीवार को पार करते हुए मजबूती दिखाता है तो यह 24,400–24,500 के स्तर तक जा सकता है। हालांकि,अगर यह 24,200 के नीचे बना रहता है तो 24,050–24,000 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
इसी तरह बैंक निफ्टी ऊपर की तरफ 57,500–57,600 और उसके बाद 57,900–58,000 के लेवल को फिर से हासिल करने की कोशिश कर सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके लिए नीचे की तरफ 57,120 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 56,700–56,500 पर अगला अहम सपोर्ट मिल सकता है।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और CEO आशीष क्याल का कहना है कि अगस्त 2026 की शुरुआत से ही निफ्टी में गिरावट आ रही है और यह गिरावट तेज न होकर धीरे-धीरे हो रही है। इंडेक्स 24,700 के जोन से लगभग 580 अंक गिर चुका है और अब जुलाई 2026 के आखिर में शुरू हुई पिछली तेजी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा वापस नीचे आ चुका है। फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल के मुताबिक इसके लिए अगला अहम सपोर्ट 24,050 के आसपास है,जो पिछली तेजी का 61.8 प्रतिशत रिट्रेसमेंट दर्शाता है।
हालांकि,इंट्राडे प्राइस मूवमेंट में काफी कमी आई है,जिससे हिस्टोरिकल वोलैटिलिटी 2024 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है। हिस्टोरिकल वोलैटिलिटी से पिछली कीमतों में उतार-चढ़ाव को मापा जाता है। कीमत में जितना ज़्यादा बदलाव होता है,वोलैटिलिटी उतनी ही ज्यादा मानी जाती है। इसलिए, मौजूदा गिरावट कम प्राइस मूवमेंट और बाजार में कम भागीदारी को दिखाती है,जो कम वोलैटिलिटी वाले फेज की ओर इशारा करती है।
पिछले 12 ट्रेडिंग सेशन से निफ्टी अपने पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद नहीं हुआ है,जिससे पता चलता है कि बाजार में तेजी का कोई संकेत नहीं है। फिलहाल, 24,103-24,050 के स्तर की ओर जाने के लिए पुलबैक (हल्की बढ़त)का इस्तेमाल बिकवाली के लिए किया जा सकता है। वहीं,ऊपर की तरफ 24,330 सबसे करीबी रेजिस्टेंस है।
अहम रेजिस्टेंस: 24,330
अहम सपोर्ट: 24,050
स्ट्रैटेजी: अगर निफ्टी फ्यूचर्स 24,230-24,240 की तरफ जाता है और वहां से वापस घूमता है,तो इसे बेचें। इसमें 24,330 का स्टॉप-लॉस रखें और 24,050 का टारगेट रखें। 24,140-24,130 के आस-पास टारगेट का कुछ हिस्सा बुक कर सकते हैं और स्टॉप-लॉस को कॉस्ट प्राइस पर ट्रेल कर सकते हैं।
बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति
आशीष क्याल का कहना है कि अगस्त 2026 की शुरुआत से ही बैंक निफ्टी में सुस्ती आ गई है और यह एक बड़े दायरे में ही घूम रहा है। CAS लागू होने के बाद, इंट्राडे प्राइस मूवमेंट कम होता दिख रहा है। कम वॉल्यूम से पता चलता है कि पूरे मार्केट में लोगों की भागीदारी और लिक्विडिटी कम हुई है।
डेली चार्ट पर,बैंक निफ्टी अपने 50 EMA के आस-पास कंसोलिडेट हो रहा है। यह लेवल ऊपर की ओर जाने वाली ट्रेंडलाइन के सपोर्ट एरिया से भी मेल खाता है, जिससे 57,100 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बन गया है। अगर इंडेक्स इस जोन के नीचे टूटता है,तो और गिरावट का दबाव बन सकता है। KST में भी मोमेंटम की कमी दिख रही है,जो बताता है कि इंडेक्स अभी भी नॉन-ट्रेंडिंग फेज़ में है और किसी साफ दिशा वाली चाल का इंतजार कर रहा है।
बैंक निफ्टी बिना किसी साफ दिशा के कंसोलिडेशन के दौर में फंसा हुआ है। अगर बड़े बैंकिंग शेयरों के सपोर्ट से यह 58,000–58,250 के लेवल को पार करके ऊपर जाता है,तो नई खरीदारी शुरू हो सकती है। वहीं,अगर यह 57,120 के नीचे जाता है तो इसका स्ट्रक्चर कमजोर हो जाएगा और नीचे की तरफ दबाव बढ़ जाएगा।
अहम रेजिस्टेंस: 57,650
अहम सपोर्ट: 56,500
स्ट्रैटेजी: बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में 57,120 के नीचे शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है,जिसमें स्टॉप-लॉस 57,320 और टारगेट 56,920 और उसके बाद 56,700 का लेवल होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।